ईशान

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
शब्द संदर्भ
हिन्दी ऐश्वर्ययुक्त, शासक, प्रभु, ईश्वर, शिव, महादेव, (पद्य आदि में) ग्यारह की संख्या, उत्तर-पूर्व दिशा।
-व्याकरण    [स॰ ईश् + शानच्] पुल्लिंग- स्वामी, विशेषण-धनी
-उदाहरण   ईशान ग्यारह रुद्रों में से एक रुद्र का नाम है।
-विशेष    ईशानादिपंचमूर्ति- पुल्लिंग- शिव के पाँच नाम- रूप- ईशान, तत्पुरुष, अघोर, वामदेव, सद्योजात।
-विलोम   
-पर्यायवाची    धन वैभवशाली, ईश्वर, ऐश्वर्यशाली, पूर्णश्री, दीप्ति, आभा, इंदिरा, उभास, उल्लास, ओज, ओप, कांति, चमक, छटा, जगमगाहट, जगर-मगर, जाज्वल्यता, ज्योति, तेज, त्विषा, दमक, दिव्यता, द्युति, द्युम्न, नुर, प्रतिभा, प्रभा, प्रभास, भर्ग, भाति, भामा, भासता, मयूख, मरीचि, रौनक़, लश, लास, लेश्या, वर्चस, विभा, विलास, शुक्र, शुचि, शुभ्र, श्री, सुप्रभा, सुषमा, हिरण्य।
संस्कृत ईशानः [ईश् ताच्छील्ये चानश्], शासक, स्वामी, मालिक, शिव-कु॰ 7।56, सूर्य (शिव के रूप में), विष्णु- नी दुर्गा
अन्य ग्रंथ
संबंधित शब्द
संबंधित लेख

अन्य शब्दों के अर्थ के लिए देखें शब्द संदर्भ कोश