राष्ट्रीय राजमार्ग 6

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
कात्या सिंह (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:33, 15 नवम्बर 2013 का अवतरण (''''राष्ट्रीय राजमार्ग 6''' (अंग्रेज़ी: ''National Highway 6'' अथवा NH6) ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

राष्ट्रीय राजमार्ग 6 (अंग्रेज़ी: National Highway 6 अथवा NH6) की कुल लम्बाई 1949 किलोमीटर है। यह राजमार्ग हजीरा से निकलकर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता तक जाता है। यह गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड और पश्चिम बंगाल से होकर गुजरता है। इसका यात्रा मार्ग में मुख्य नगर हजीरा, धुले, नागपुर, रायपुर, संबलपुर, बहाराघोड़ा, कोलकाता है। महाराष्ट्र में यह 813 कि.मी., छत्तीसगढ़ में 314 कि.मी., उड़ीसा में 462 कि.मी., झारखंड में 22 कि.मी., पश्चिम बंगाल में 161 कि.मी. और गुजरात में 177 कि.मी. है। राष्‍ट्रीय राजमार्ग 6 पश्चिम बंगाल में कोलकाता और गुजरात में हजीरा बन्‍दरगाह के मध्‍य प्रमुख सम्‍पर्क मार्ग है। इस परियोजना से ओडिसा के मयूरभंज, कोनझार, देवगढ़, संबलपुर, आंगुल और झारखण्‍ड के सिंहभूमि ज़िले लाभान्वित हुए हैं।[1]

यात्रा मार्ग

यह राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरात के हजीरा, सूरत, बारडोली, व्यारा, सोनगढ़ होता हुआ महाराष्ट्र में नावापुर, विसारवाडी, धुले, जलगांव, भुसावल, एदलाबाद, बालापुर, अकोला, लोनी, अमरावती, नांदेगांव, तालेगांव, नागपुर, भंडारा, होते हुए छत्तीसगढ में बाघनदी, राजनंदगांव, दुर्ग, भिलाई, रीवा, अरांग, तुमगांव, पिठोरा, बासन, सरायपाली, शिंघोरा से होता हुआ उड़ीसा के लोहुराचट्टी, बारगढ़, संबलपुर, देवगढ़, गोविंदपुर, केंदुझरगढ, मांडा, बिसोई होते हुए झारखंड के बाहरागोरा, चिचरा से होकर पश्चिम बंगाल के खड़गपुर, देबरा, पनसकूरा, कोलाघाट, बगनान, हावड़ा होता हुआ कोलकाता तक जाता है।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख