ग्रेट साल्ट झील

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:13, 26 फ़रवरी 2014 का अवतरण (''''ग्रेट साल्ट झील''' संयुक्त राज्य अमरीका में 'उटाह' क...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

ग्रेट साल्ट झील संयुक्त राज्य अमरीका में 'उटाह' के उत्तर-पश्चिम भाग में क्षारीय जल की झील है। इस झील से किसी भी नदी का निकास नहीं होता है। लगभग 80 हज़ार टन नमक ग्रेट साल्ट झील से तैयार किया जाता है।[1]

  • इस झील की संभावित लंबाई 70 मील; चौड़ाई 30 मील; औसत गहराई लगभ 10 फुट; अधिकतम गहराई 35 फुट; समुद्र तल से संभावित औसत ऊँचाई 4,199 फुट और संभावित क्षेत्रफल 1,700 वर्ग मील है।
  • ग्रेट साल्ट झील से किसी भी नदी का निकास नहीं होता है।
  • 'जार्डन', 'वीबर' तथा 'बियर' नदियाँ इसमें गिरती हैं। वर्ष 1950 ई. में इसकी क्षारीयता 25 प्रतिशत थी।
  • अनुमानत: झील के पानी में लगभग 600 करोड़ टन नमक, मुख्यत: सोडियम क्लोराइड तथा सोडियम सल्फेट मिला हुआ है। अत: क्षारीयता की अधिकता से इसमें वनस्पति तथा जीवों की कमी है।
  • झील से मुख्य उद्यम नमक साफ करना है। प्रतिवर्ष लगभग 80 हज़ार टन नमक इस झील से तैयार होता है।
  • ग्रेट साल्ट झील अभिनूतन[2] बोनेविल झील का अवशेष अंश है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ग्रेट साल्ट झील (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 26 फ़रवरी, 2014।
  2. Pleistocene

संबंधित लेख