वाकल नदी
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:29, 21 अप्रैल 2014 का अवतरण (''''वाकल नदी''' राजस्थान में प्रवाहित होने वाली नदी है...' के साथ नया पन्ना बनाया)
वाकल नदी राजस्थान में प्रवाहित होने वाली नदी है। यह नदी गोगुंदा तहसील के 'गोरा' नामक गाँव के निकट स्थित पहाड़ियों से निकलती है।
- यह नदी ओघना व मानपुर नामक गाँवों से प्रवाहित होती हुई कोटड़ा पहुँचती है। यहाँ से यह नदी पश्चिम की ओर मुड़ जाती है।
- उदयपुर ज़िले में वाकल नदी 112 किलोमीटर प्रवाहित होने के पश्चात गाऊ पीपली नामक गाँव के निकट गुजरात राज्य में प्रवेश कर जाती है।
- इस नदी के किनारे उदयपुर ज़िले के राधोगढ़, ओघना, पनवाड़ा और कोटड़ा आदि गाँव स्थित हैं।
इन्हें भी देखें: भारत की नदियाँ
|
|
|
|
|