महमूद अली ख़ाँ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:39, 18 सितम्बर 2014 का अवतरण (''''महमूद अली ख़ाँ''' (अंग्रेज़ी: ''Mahmood Ali Khan'' ; जन्म- 16 जून, [[...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

महमूद अली ख़ाँ (अंग्रेज़ी: Mahmood Ali Khan ; जन्म- 16 जून, 1920; मृत्यु- 22 अप्रैल, 2001) भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक थे। इन्होंने सन 1943 से कांग्रेस सदस्य के रूप में राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी प्रारम्भ कर दी थी। महमूद अली ख़ाँ 1968 में 'उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग' के 6 वर्ष के लिए सदस्य नियुक्त किये गये थे। 1980 के बाद उन्होंने स्वयं को पूरी तरह से सक्रिय राजनीति से अलग रखा और सांप्रदायिक सद्भाव के कार्यों तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में गहरी दिलचस्पी लेते रहे। चन्द्रशेखर के नेतृत्व वाली 'जनता पार्टी' के सदस्य बने रहे। महमूद अली ख़ाँ 6 फ़रवरी, 1990 में मध्य प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त हुए थे। उन्होंने जीवन का अधिकांश समय पिछड़े ग्रामीणों और किसानों में जागृति पैदा करने के कार्यों में व्यतीत किया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख