भिवानी पर्यटन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
प्रिया (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:31, 17 अगस्त 2010 का अवतरण ('भिवानी हरियाणा का एक ख़ूबसूरत पर्यटन स्थल है। भिव...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

भिवानी हरियाणा का एक ख़ूबसूरत पर्यटन स्थल है। भिवानी हरियाणा में स्थित बहुत ख़ूबसूरत स्‍थान है।

दादरी इसका मुख्य शहर है। दादरी की स्थापना पृथ्वी राज चौहान के पुत्र ने की थी। यहां अनेक मन्दिर और तीर्थस्थान बने हुए हैं। इस कारण इसे छोटे काशी के नाम से भी जाना जाता है। इसका गौरी शंकर मन्दिर बहुत खूबसूरत है। अपनी खूबसूरती के लिए यह मन्दिर पूरे देश में जाना जाता है।

संस्कृति भिवानी की संस्कृति पर्यटकों को बहुत पसंद आती है। क्योंकि यहां के लोग मेहनती होते हैं। इस धरती ने देश को राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के अनेक खिलाड़ी दिए है। भिवानी को बॉक्सिंग का गढ भी कहा जाता है। भारतीय सेना में यहां के निवासी प्रमुख रूप से भर्ती होते हैं। इन सैनिकों ने अपने वीरतापूर्ण कार्यो से भिवानी को विशिष्ट पहचान दिलाई है। इसलिए भिवानी को वीरों का शहर भी कहा जाता है।

क्या देखें देवसार-धाम: देवसार धाम देवसार गांव में स्थित है और भिवानी से 6 किमी. दूर है। यहां पर मां भवानी मन्दिर का निर्माण किया गया है। अनेक पर्यटक और तीर्थयात्री इस मन्दिर के दर्शन के लिए आते हैं। इस मन्दिर का निर्माण पहाड़ी पर किया गया है। यह मन्दिर भिवानी शहर से भी दिखाई देता है। मन्दिर के पास हर वर्ष एन. सी. सी. का कैम्प भी लगाया जाता है। इन कैम्प में स्कूलों-कॉलेजों के अनेक छात्र-छात्राएं भाग लेते हैं।

लोहार पीर: लोहार सिंह महान योद्धा थे। उनकी स्मृति में लोहार पीर का निर्माण किया गया है। यह बहुत खूबसूरत है और पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र है।

शिव मन्दिर: भिवानी के प्रमुख पर्यटक स्थलों में हीरापुरी मन्दिर भी है। यह भगवान शिव को समर्पित है। अनेक श्रद्धालु प्रतिदिन इस मन्दिर में पूजा करने के लिए आते हैं।

नौरंगाबाद: नौरंगाबाद में एक टीला है। इसका नाम भी नौरंगाबाद है। यह भिवानी से 10 किमी. की दूरी पर है। इसका क्षेत्रफल 58 एकड़ है। ऐतिहासिक रूप से यह टीला बहुत महत्वपूर्ण है। हाल ही में यहां पर खुदाई की गई थी। इस खुदाई में कुषाण और गुप्त काल के सिक्के और अन्य ऐतिहासिक वस्तुएं मिली हैं जो बहुत महत्वपूर्ण हैं। इन सभी वस्तुओं को झझर के गुरूकुल संग्राहलय में प्रदर्शित किया गया है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ