सोनपुर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
दिनेश (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:19, 25 सितम्बर 2016 का अवतरण
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

सोनपुर बिहार राज्य में पूर्वोत्तर रेलवे का स्टेशन है। स्टेशन से थोड़ी दूरी पर गण्डकी नदी गंगा में मिलती है। यहीं सोनपुर कस्बा है। यह हिन्दुओं का प्राचीन तीर्थस्थल है।

  • यहाँ प्रसिद्ध ऐतिहासिक हरिहरनाथ जी का मन्दिर है। यह हरिहर क्षेत्र माना जाता है।
  • यहाँ तेल नदी के तट पर सुवर्ण मेरू महादेव का मंदिर है।
  • गंडकी-गंगा संगम ही वस्तुतः यहाँ का पुण्य तीर्थ है। वहाँ स्नान की महिमा है।
  • श्रीमद्भागवत में इसे शालग्राम क्षेत्र कहा है। जड़भरत ने पूर्वजन्म में यहीं तप किया था।
  • महर्षि विश्वामित्र के साथ जनकपुर जाते हुए श्रीराम-लक्ष्मण यहाँ पधारे थे।
  • यह स्थान ऋषियों, तपस्वियों का सदा प्रिय रहा है।
  • कार्तिक पूर्णिमा पर दो सप्ताह तक एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला लगता है। उसमें पशु-विक्रय होता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख