गणपतराव देवजी तापसे

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
गणपतराव देवजी तापसे

गनपतराव देवजी तापसे (अंग्रेज़ी: Ganpatrao Devji Tapase, जन्म- 15 जुलाई 1909; मृत्यु- 3 अक्टूबर 1991) महाराष्ट्र काँग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य तथा बम्बई विधानसभा के सदस्य थे। 1977 को वे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त किए गए।[1]


  • गनपतराव देवजी तापसे का जन्म 15 जुलाई 1909 को हुआ। इनका विवाह रुक्मिनीबाई से हुआ, जिनसे इनके दो बेटियाँ और चार बेटे हुये।
  • गनपतराव देवजी तापसे 1938-1946 के मध्य सितारा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे।
  • उन्हें महाराष्ट कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया।
  • 1940 में उन्होंने सविनय अवज्ञा आन्दोलन में भाग लिया और जेल गये।
  • भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान उन्हें पुनः जेल भेजा गया।
  • 1946 में वे सतारा ज़िले से बम्बई विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए।
  • 1952 में वे बम्बई से ही पुनः विधानसभा के सदस्य नियुक्त हुए और उन्हें मंत्री नियुक्त किया गया यहाँ वे 11 वर्ष तक मंत्री रहे।
  • उन्हें 1957 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सदस्य बनाया गया।
  • वे 1962 से 1968 तक राज्य सभा के सदस्य रहे।
  • 1968 से 1971 तक वे रेल सेवा आयोग बम्बई के अध्यक्ष रहे।
  • 2 अक्टूबर 1977 को वे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त हुए। राज्यपाल के रूप में वे 2 अक्टूबर 1977 से 27 फ़रवरी 1980 तक कार्यरत रहे।
  • 3 अक्टूबर 1991 को इनका निधन हो गया।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. श्री जी.डी. तपासे (हिंदी) upgovernor.gov.in। अभिगमन तिथि: 07 अक्टूबर, 2016।

संबंधित लेख