मो. उस्मान आरिफ़

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
दिनेश (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:34, 7 अक्टूबर 2016 का अवतरण ('thumb|200px|मोहम्मद उस्मान आरिफ़ '''मोहम्म...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
मोहम्मद उस्मान आरिफ़

मोहम्मद उस्मान आरिफ़ (अंग्रेज़ी: Mohammed Usman Arif, जन्म- 5 अप्रैल, 1923, बीकानेर ज़िला, राजस्थान; मृत्यु- 1995) उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल तथा केन्द्रीय निर्माण एवं आवास मंत्रालय में उप मंत्री थे।

  • इन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की।
  • इसके पूर्व वे 1961 में राजस्थान मुस्लिम वक्फ बोर्ड के सदस्य रहे।
  • 1976 में केन्द्रीय वक्फ परिषद और 1963 में बीकानेर नगर इम्प्रूवेमेन्ट ट्रस्ट के सदस्य रहे।
  • 1966 में राजस्थान साहित्य अकादमी तथा राजस्थान हज कमेटी के सदस्य रहे।
  • 1967 में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा बीकानेर ज़िला काँग्रेस कमेटी केेे सदस्य रहे।
  • सन 1976-1977 में वे राज्यसभा की सदन समिति के सभापति नामित किये गये।
  • मो. आरिफ़ 1980 में राजस्थान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्ति हुए।
  • वे 1970 में राज्यसभा के सदस्य चुने गये और [[1976] और 1982 में पुनः राज्यसभा के सदस्य हुये।
  • 1980-1982 में वे केन्द्रीय निर्माण एवं आवास मंत्रालय में उप मंत्री रहे। 1983-1984 में पुन: केन्द्रीय निर्माण एवं आवास मंत्रालय में उप मंत्री पद पर रहे।
  • 1983-1984 में ही वे केन्द्रीय कृषि एवं पूर्ति मंत्रालय में उप मंत्री के पद पर भी रहे।
  • 31 मार्च, 1985 से 11 फ़रवरी, 1990 तक मो. उस्मान आरिफ़ ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के पद को सुषोभित किया।
  • मो. उस्मान आरिफ़ ने ‘‘अकीदत के फूल’’, ‘‘कलम की काश्त’’ तथा ‘‘नजर-ए-वतन’’ उर्दू काव्य की रचना की।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख