मोतीलाल वोरा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
दिनेश (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:45, 8 अक्टूबर 2016 का अवतरण ('thumb|200px|मोतीलाल वोरा '''मोतीलाल वोरा''' (अं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
मोतीलाल वोरा

मोतीलाल वोरा (अंग्रेज़ी: Motilal Vora जन्म- 20 दिसम्बर, 1928, नागौर ज़िला, राजस्थान) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री व उत्तर प्रदेश के राज्यपाल थे।[1]

  • इनका जन्म राजस्थान के नागौर जिले में 20 दिसम्बर, 1928 में हुआ था।
  • उन्होंने रायपुर और कलकत्ता से शिक्षा प्राप्त की।
  • उनके माता-पिता मोहनलाल वोरा और अंबा बाई थे।
  • उनका विवाह शांति देवी वोरा से हुआ।
  • उन्होंने अनेक वर्षो तक पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करते हुए कई समाचार पत्रों का प्रतिनिधित्व किया।
  • ये 1968 में राजनीतिक क्षितिज पर उभर कर आये।
  • उन्होंने 1972 में मध्य प्रदेश विधान सभा से चुनाव जीता और मध्य प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के उपाध्यक्ष नियुक्त हुए।
  • इसके बाद 1977 और 1980 में पुनः मध्य प्रदेश विधान सभा में चुने गये।
  • सन 1980 में अर्जुन सिंह मंत्रिमण्डल में उन्हें उच्च शिक्षा विभाग का दायित्व सौंपा गया।
  • ये 1983 में केबिनेट मंत्री हुए। इसके बाद वे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्ति हुए।
  • 13 मार्च, 1985 में श्री मोतीलाल वोरा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
  • 13 फ़रवरी, 1988 में इन्होंने मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र देकर 14 फ़रवरी, 1988 में केन्द्र में स्वास्थ्य परिवार कल्याण और नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कार्यभार ग्रहण किया।
  • अप्रैल 1988 में वे मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिये चुने गये।
  • श्री मोतीलाल वोरा ने 26 मई, 1993 से 3 मई, 1996 तक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के पद पर आसीन रहे।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. श्री मोतीलाल वोरा (हिंदी) upgovernor.gov.in। अभिगमन तिथि: 08 अक्टूबर, 2016।

संबंधित लेख