भारत के हवाई अड्डे

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:38, 24 जनवरी 2018 का अवतरण ('वायु परिवहन जैसे तीवग्रामी साधन का महत्व भारत जै...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

वायु परिवहन जैसे तीवग्रामी साधन का महत्व भारत जैसे भौतिक दृष्टि से विविधतापूर्ण तथा विशाल देश में स्वतः स्पष्ट है। पश्चिमी देशों एवं दक्षिणी पूर्व एशिया के बीच संगम-स्थल की भांति स्थित इस देश को वायु परिवहन की दृष्टि से विश्व में केन्द्रीय स्थान प्राप्त है। यहाँ पर वायु परिवहन का प्रारम्भ 1911 में हुआ, जब इलाहाबाद से नैनी के बीच विश्व की सर्वप्रथम विमान डाक सेवा का परिवहन किया गया। 1933 में इण्डियन नेशनल एअरवेज कम्पनी की स्थापना हुई, जिसने लाहौर से कराची के बीच विमान संचलन किया। 1935 में टाटा एअरवेज द्वारा मुम्बई-तिरुअनन्तपुरम तथा 1937 में इसी कम्पनी द्वारा मुम्बई-दिल्ली मार्ग पर विमान-सेवा प्रदान की गयी। स्वतन्त्रता प्राप्ति तक देश में 21 वायु-परिवहन कम्पनियाँ स्थापित हो चुकी थीं। 1953 में सभी वैमानिक कम्पनियों का राष्ट्रीयकरण करके उन्हें दो नवनिर्मित निगमों के अधीन कर दिया गया।

विमान सेवाओं का संचालन

देश के भीतरी भागों में विमान सेवाओं के संचालन के लिए स्थापित भारतीय विमान निगम के अन्तर्गत 8 कम्पनियाँ शामिल की गयीं जो थीं- |एअरवेज इण्डिया |एअर इण्डिया |एअर सर्विसेज ऑफ़ इण्डिया |भारत एअरवेज |दक्कन एअरवेज |कलिंग एअरवेज |हिमालय एविएशन |इण्डियन नेशनल एअरवेज


1997-1998 में इण्डियन एयरलाइंस के वायुमार्गां की लंबाई 68.53 करोड़ कि.मी. थी। मुम्बई, दिल्ली, कोलकाता तथा चेन्नई से अपनी विमान सेवाओं को संचालन करने वाले इस निगम का मुख्यालय नई दिल्ली में है। यह देश के आन्तरिक भागों के अतिरिक्त समीपवर्ती देशों- नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, श्रीलंका, म्यांमार तथा मालदीव को भी अपने सेवाएं उपलब्ध कराता है। देश के दूसरे वैमानिक कम्पनी एअर इण्डिया की स्थापना विदेशों के लिए विमान सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु की गयी। इसके द्वारा विश्व के 96 देशों से भारत को जोड़ा गया है। इन दो निगमों के अतिरिक्त जनवरी, 1981 में देश की घरेलू उड़ानों के लिए वायुदूत नामक एक तीसरे निगम की स्थापना की गयी, जो दुर्गम क्षेत्रों की अपनी सेवाएं उपलब्ध कराता है, जहाँ इण्डियन एअरलाइंस की सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।[1]

भारत के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे

भारत के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे
क्र.सं. हवाई अड्डे का नाम शहर राज्य/संघ शासित प्रदेश
1. वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पोर्ट ब्लेयर अंडमान निकोबार द्वीप समूह
2. विशाखापत्तनम हवाई अड्डा विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश
3. लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा गुवाहाटी असम
4. गया हवाई अड्डा गया बिहार
5. लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पटना बिहार
6. इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नई दिल्ली दिल्ली
7. गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा गोवा गोवा
8. सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अहमदाबाद गुजरात
9. श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा श्रीनगर जम्मू-कश्मीर
10. केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बंगलुरू कर्नाटक
11. मंगलौर हवाई अड्डा मंगलौर कर्नाटक
12. कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कोच्चि केरल
13. कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कोझीकोड केरल
14. कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कन्नूर केरल
15. त्रिवेन्द्रम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तिरुवनंतपुरम केरल
16. देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इंदौर मध्य प्रदेश
17. राजा भोज हवाई अड्डा भोपाल मध्य प्रदेश
18. छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मुंबई महाराष्ट्र
19. डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नागपुर महाराष्ट्र
20. पुणे हवाई अड्डा पुणे महाराष्ट्र
21. महाराजा नारा सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इम्फाल मणिपुर
22. ज़रुकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शिलांग मेघालय
23. बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भुवनेश्वर ओडिशा
24. श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अमृतसर पंजाब
25. शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मोहाली पंजाब
26. जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जयपुर राजस्थान
27. चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा चेन्नई तमिलनाडु
28. कोयम्बटूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कोयम्बटूर तमिलनाडु
29. मदुरै हवाई अड्डा मदुरै तमिलनाडु
30. तिरुचिरापल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तिरुचिरापल्ली तमिलनाडु
31. राजीव गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा हैदराबाद तेलंगाना
32. चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा लखनऊ उत्तर प्रदेश
33. लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा वाराणसी उत्तर प्रदेश
34. नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कोलकाता पश्चिम बंगाल



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. अब इसका इंडियन एअरलाइंस में विलय कर दिया गया है।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख