महाराजा एक्सप्रेस

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:45, 24 जनवरी 2021 का अवतरण (''''महाराजा एक्सप्रेस''' (अंग्रेज़ी: ''Maharaja Express'') वर्ष 2010...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

महाराजा एक्सप्रेस (अंग्रेज़ी: Maharaja Express) वर्ष 2010 से भारतीय रेल द्वारा चलाई जाने वाली एक समृद्ध ट्रेन है। यह इंडियन रेलवे कैटरिंग एण्‍ड टूरिज़म कॉर्पोरेशन द्वारा संचालित की जाती है। सभी समावेशी लागत को मिलाकर इसका टिकट $800 (लगभग 40,000 रुपए) प्रति व्यक्ति प्रतिदिन से लेकर $2,500 (लगभग 125000 रुपए) प्रति व्‍यक्ति प्रतिदिन है। महाराजा एक्सप्रेस का चार यात्रा कार्यक्रम है जो ज्यादातर दिल्ली से शुरूआत करके आगरा तक जाती है। फिर यह भारत के अन्य हिस्सों में भी जाती है। महाराजा एक्सप्रेस को पांच बार विश्व की सबसे अग्रणी लक्जरी ट्रेन पुरस्कार से नवाज़ा जा चुका है।[1]

यात्राक्रम

महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन में 23 डिब्बे हैं, जो भारत के महाराजाओं की व्यक्तिगत जीवन की याद दिलाते हैं। इस ट्रेन में दो अत्यधिक सुंदर भोजनालय, एक अवलोकन लाउंज, एक यादगार वस्तुओं की दुकान और रहने के लिए 43 शानदार केबिन हैं। इस रेल का यात्राक्रम निम्न प्रकार है[2]-

  1. हेरिटेज ऑफ़ इंडिया यात्रा - यह यात्रा 8 दिन और 7 रातों की है, जिसमे पहले दिन यात्री छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन की ओर प्रस्थान करते हैं और रेल कर्मचारियों द्वारा भव्य स्वागत का आनंद उठाते हैं। फिर यात्रा की शुरुआत करते हुए अजंता की ओर निकल पड़ते हैं। उसके बाद यह रेल यात्रा उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, रणथम्भोर और आगरा होते हुए दिल्ली पर समाप्त होती है।
  2. ट्रेज्रस ऑफ़ इंडिया यात्रा - इस यात्रा के लिए यात्री दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से महाराजा एक्सप्रेस में बैठते हैं और दिल्ली, आगरा, रणथम्भोर और जयपुर होते हुए, अपनी यात्रा की समाप्ति दिल्ली में ही करते हैं।
  3. जेम्स ऑफ़ इंडिया - यह 4 दिन और 3 रातों की यात्रा है, जहाँ महाराजा एक्सप्रेस आपको दिल्ली, आगरा, रनथम्बोर और जयपुर की भव्य जगहों के दर्शन करवाती है।
  4. इंडियन पैनोरमा यात्रा - इस यात्रा में महाराजा एक्सप्रेस अपने यात्रिओं को लेकर पहले दिन दिल्ली से लेकर जयपुर की ओर बढती है। यहाँ किलों और महलों को देखने के बाद अगले दिन यात्री सवाई माधोपुर पहुँचते हैं। इसी तरह आगरा, ग्वालियर, खजुराहो, वाराणसी और लखनऊ होते हुए यह खूबसूरत यात्रा दिल्ली में समाप्त हो जाती है।
  5. इंडियन स्प्लेंडर यात्रा - इस मार्ग पर यह ट्रेन दिल्ली, आगरा, रणथम्बोर, जयपुर, बीकानेर, उदयपुर, बालासिनोर, मुंबई तक यात्रा करवाती है। इस यात्रा के दौरान अलग-अलग जगहों पर राजसी रंग-ढंग, महल, किले, रेत के टीले, वन्य जीवन और भारत की संस्कृति की झलक देख पाएंगे।

सुविधायें

  1. महाराजा एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए मनपसंद भारतीय और कॉन्टिनेंटल खाने की व्यवस्था है।[3]
  2. दुनिया की कई महंगी ब्रांड की अच्छी शराब यहाँ पर मौजूद है।
  3. यहाँ जिन बर्तनों पर खाना परोसा जाता है, उस पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी होती है। चम्मच और कांटे पर भी सोने की परत चढ़ी होती है।
  4. खूबसूरत माहौल बनाने के लिए ट्रेन में अलग तरह की खुशबू छोड़ी जाती है।
  5. इसमें 'सफारी बार' नाम का एक डिब्बा है। इसमें मनोरंजन के लिए कैरम, शतरंज और कई तरह के खेल मौजूद हैं। इस बार में शराब पी सकते हैं। धूम्रपान कर सकते हैं।
  6. महाराजा एक्सप्रेस में 2 रेस्त्रां है। एक का नाम 'मोर महल' है जिसे मोर के रंगों वाली थीम से सजाया गया है। दूसरा रेस्त्रां 'रंग महल' है जिसे गुलाबी रंगों से सजाया गया है।
  7. इसमें प्रेसिडेंशियल सूइट पूरा एक डिब्बे में बनाया गया है जिसमें एक मास्टर बेडरूम है, रात के वक्त छत पर कृत्रिम चाँद तारे दिखते हैं। इससे सूइट का माहौल बहुत रंगीन बन जाता है। इस सूइट का फर्श मकराना मार्बल से बनाया गया है। इसके बाथरूम में बाथटब है जिसमे ठंडे और गर्म पानी से नहाया जा सकता है।

पुरस्कार

  • 2012 - 2017 तक 'वर्ड ट्रेवल अवार्ड'
  • 2015 और 2016 में 'सेवन स्टार लक्सरी अवार्ड'


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. महाराजा एक्सप्रेस (हिंदी) erail.in। अभिगमन तिथि: 24 जनवरी, 2020।
  2. महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन की जानकारी (हिंदी) deepawali.co.in। अभिगमन तिथि: 24 जनवरी, 2020।
  3. महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन की पूरी जानकारी (हिंदी) 1hindi.com। अभिगमन तिथि: 24 जनवरी, 2020।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख