अहमदनगर ज़िला

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:15, 14 सितम्बर 2010 का अवतरण (Text replace - "==सम्बंधित लिंक==" to "==संबंधित लेख==")
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

अहमदनगर ज़िला महाराष्ट्र राज्य का ज़िला, दक्षिणी—पश्चिमी भारत, गोदावरी नदी बेसिन के ऊपरी भाग में 1,70,035 वर्ग किमी0 में फैला है। उत्तर में गोदावरी इस ज़िले की सीमा तय करती है और इसकी सहायक नदियाँ, जिनमें मुला भी शामिल है, इसके उत्तरी हिस्से में बहती हैं। ज़िले के दक्षिण–पूर्वी भाग से गुज़रती हुई कर्नाटक में कृष्णा नदी में मिलने वाली भीमासीना नदियों के साथ–साथ ये सभी नदियाँ सह्यद्रि पर्वत की चोटियों (पश्चिमी घाट) से निकलती हैं, जो ज़िले की पश्चिमी सीमा है।

कृषि और खनिज

अहमदनगर ज़िले का मुख्य आधार कृषि है। वर्षा की स्थिति अनियमित होने के कारण खाद्य पदार्थों की कमी यहाँ की चिरस्थायी समस्या है। बाजरा, गेहूँ और कपास यहाँ की प्रमुख शुष्क फ़सलें हैं। जबकि गन्ना महत्वपूर्ण सिंचित फ़सल है।

उद्योग और व्यापार

अहमदनगर ज़िले के प्रवरनगर और अन्य स्थानों पर स्थित चीनी मिलें निरन्तर उन्नति कर रही हैं और बाज़ार के एक बड़े हिस्से पर नियंत्रण बनाए हुए हैं। अन्य उद्योगों में कपास ओटाई व धुनाई और पारम्परिक आयुर्वेदिक वानस्पतिक दवाओं से सम्बन्धित उद्योग हैं।

जनसंख्या

2001 की गणना के अनुसार अहमदनगर ज़िले की कुल जनसंख्या 40,88,077।

पर्यटन

प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में भंडारदारा बाँध और नेवासे (ज्ञानेश्वर), शिरडी (सांई बाबा) और शनि–शिंगनपुर के धार्मिक केन्द्र प्रमुख हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख