लूनी नदी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
आदित्य चौधरी (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:10, 9 फ़रवरी 2021 का अवतरण (Text replacement - "शृंखला" to "श्रृंखला")
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
लूनी नदी

लूनी नदी, राजस्थान राज्य, पश्चिमोत्तर भारत में बहने वाली एक नदी है।

  • अजमेर के निकट के अरावली श्रेणी की पश्चिमी ढलानों में उदगम, जहाँ इसे सागरमती के नाम से जाना जाता है, वहाँ से यह नदी आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम की ओर पहाड़ियों से होती हुई इस प्रदेश के मैदानों के पार बहती है।
  • उसके बाद यह रेगिस्तान के एक भाग से होकर अंतत: गुजरात राज्य के कच्छ के रण के पश्चिमोत्तर भाग की बंजर भूमि में विलुप्त हो जाती है।
  • यह एक मरुस्थलीय नदी है जो 'लवण नदी' के नाम से प्रसिद्ध है।
  • बाड़ी, मिठड़ी आदि इसकी सहायक नदियाँ हैं।
  • ग्रीष्म ऋतु में इस नदी में पानी बहुत कम रहता है।
  • लूनी एक मौसमी नदी है और इसका अपवाह मुख्यत: अरावली श्रेणी की दक्षिण-पश्चिमी ढलानों से होता है, जोवाई, सुकरी और जोजारी इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं।
  • लूनी का नाम संस्कृत शब्द लवणवारि(नमकीन नदी) से लिया गया है और अत्यधिक लवणता के कारण इसका यह नाम पड़ा है।
  • 329 किलोमीटर लंबी धारा वाली लूनी इस क्षेत्र की एकमात्र प्रमुख नदी है और यह सिंचाई का एक अनिवार्य स्रोत है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख