डेविड जूलियस

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:59, 9 अक्टूबर 2021 का अवतरण (''''डेविड जूलियस''' (अंग्रेज़ी: ''David Julius'', जन्म- 4 नवम्बर, [...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

डेविड जूलियस (अंग्रेज़ी: David Julius, जन्म- 4 नवम्बर, 1955) अमेरिकी फिजियोलॉजिस्ट और नोबेल पुरस्कार विजेता हैं। वह दर्द संवेदना और गर्मी के आणविक तंत्र पर अपने काम के लिए जाने जाते हैं, जिसमें टीआरपीवी 1 और टीआरपीएम 8 रिसेप्टर्स के लक्षण वर्णन शामिल हैं। डेविड जूलियस इस समय यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सैन फ्रांसिस्‍को में प्रोफेसर हैं।

  • डेविड जूलियस का जन्म ब्राइटन बीच, ब्रुकलीन, न्यूयॉर्क में एक अशकेनाज़ी यहूदी परिवार में हुआ था।
  • उन्होंने सन 1977 में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से स्नातक की डिग्री हासिल की।
  • जेरेमी थॉर्नर और रैंडी शेकमैन की संयुक्त देखरेख में डेविड जूलियस ने 1984 में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।
  • वर्ष 2021 का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के डेविड जूलियस और लेबनान के अर्देम पटापौटियन को संयुक्‍त रूप से दिया गया। दोनों वैज्ञानिकों ने फिजियोलॉजी या मेडिसिन में संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार, 2021 जीता है। दोनों को तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स की खोज करने पर यह पुरस्कार दिया गया है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख