फ़रिश्ता (यात्री)

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
आशा चौधरी (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:01, 17 सितम्बर 2010 का अवतरण (''''फ़रिश्ता, मुहम्मद क़ासिम''' <br /> <sup>(1570-1662)</sup> *फ़रिश्ता एक ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

फ़रिश्ता, मुहम्मद क़ासिम

(1570-1662)

  • फ़रिश्ता एक प्रसिद्ध इतिहासकार, जिसने फ़ारसी में इतिहास लिखा है।
  • फ़रिश्ता का जन्म फ़ारस में कैस्पियन सागर के तट पर अस्त्राबाद में हुआ था।
  • वह युवावस्था में अपने पिता के साथ अहमदाबाद आया और वहाँ 1589 ई. तक रहा।
  • इसके बाद वह बीजापुर चला गया, जहाँ उसने सुल्तान इब्राहीम आदिलशाह द्वितीय का संरक्षण प्राप्त किया।
  • सुल्तान ने उससे भारत का इतिहास लिखने को कहा।
  • यह कार्य उसने 1609 ई. में पूरा किया।
  • उसके द्वारा लिखा गया भारत का इतिहास 'तारीख़े फ़रिश्ता' के नाम से विख्यात है।
  • ब्रिग्स ने उसकी पुस्तक का अंग्रेज़ी में अनुवाद किया 'भारत में मुसलमानी शक्ति के विकास का इतिहास' नाम से किया है।
  • उसकी मृत्यु 1612 ई. में बीजापुर में हुई।
  • पूर्वी देशों के इतिहासकारों में वह अधिक विश्वसनीय है।
  • उसका प्रसिद्ध इतिहास ग्रन्थ आज भी भारत में मुसलमानों के शासनकाल पर सबसे प्रामाणिक माना जाता है।





पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ