उत्तरमेरुर तमिलनाडु

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रेणु (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:08, 28 अक्टूबर 2010 का अवतरण ('*उत्तरमेरुर तमिलनाडु में स्थित एक ग्राम हैं। *जहाँ ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
  • उत्तरमेरुर तमिलनाडु में स्थित एक ग्राम हैं।
  • जहाँ से पल्लव एवं चोल काल के लगभग दो सौ अभिलेख मिले हैं।
  • इन अभिलेखों से परिज्ञात होता है कि पल्लव एवं चोल शासन के अन्तर्गत ग्राम अधिकतम स्वायत्तता का उपभोग करते थे।
  • 10वीं शताब्दी का एक लेख आज भी एक मन्दिर की दिवार पर खुदा है, जो यह बताता है कि चोल शासन के अन्तर्गत स्थानीय 'सभा' किस प्रकार कार्य करती थी।
  • सभा का चुनाव उपयुक्त व्यक्तियों में से लाटरी निकालकर होता था।
  • ग्राम स्तर पर स्वायत्तता इतनी थी कि प्रशासन के उच्च स्तरों और राजनीतिक ढाँचे में होने वाले परिवर्तनों से गाँव का दैनन्दिन जीवन अप्रभावित रहता था।
  • यह इसलिए सम्भव हो सका था, क्योंकि गाँव पर्याप्त रुप से आत्मनिर्भर थे।
  • आधुनिक पंचायतों की चोल कालीन स्थानीय प्रशासन से तुलना करना सार्थक एवं रुचिकर होगा।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध