किशनगढ़

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
प्रिया (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:25, 30 अक्टूबर 2010 का अवतरण ('किशनगढ़ नगर मध्य राजस्थान राज्य, पश्चिमोत्तर [[भार...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

किशनगढ़ नगर मध्य राजस्थान राज्य, पश्चिमोत्तर भारत में है। यह जयपुर के दक्षिण में 80 किलोमीटर दूर गुंडालाओ झील के किनारे स्थित है।

इतिहास

क़िले व महल युक्त इस नगर की स्थापना 1611 ई. में एक राजपूत किशन सिंह (राजपूताना ऐतिहासिक क्षेत्र के एक योद्धा शासक) ने की थी। यह भूतपूर्व किशनगढ़ रियासत की राजधानी था, जो 1948 ई. में राजस्थान का हिस्सा बना।

यातायात और परिवहन

सूती वस्त्र व कृषि उत्पादों क व्यापार केंद्र किशनगढ़ अजमेर, जयपुर के साथ सड़क व रेलमार्ग से जुड़ा है।

उद्योग और व्यापार

यहाँ पर साबुन, ऊनी कालीन और शॉल बनाए जाते है। हथकरघा बुनाई, कपडे की रंगाई और कीमती पत्थरों की कटाई यहाँ के स्थानीय कुटीर उद्योग हैं।

शिक्षण संस्थान

किशनगढ़ की सार्वजनिक इमारतों में एक अस्पताल और राजस्थान विश्वविद्यालय से संबद्ध एक सरकारी महाविद्यालय है।

जनसंख्या

2001 की जनगणना के अनुसार किशनगढ़ की जनसंख्या 1,16,156 है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध