शाहपुरा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
गोविन्द राम (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:50, 20 नवम्बर 2010 का अवतरण (श्रेणी:नया पन्ना; Adding category Category:राजस्थान (Redirect Category:राजस्थान resolved) (को हटा दिया गया हैं।))
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

शाहपुरा दक्षिण-मध्य राजस्थान राज्य, पश्चिमोत्तर भारत में स्थित है।

इतिहास

एक प्राचीर से घिरे शाहपुरा की स्थापना 1629 में हुई थी। और इसका नाम मुग़ल बादशाह शाहजहाँ के नाम पर रखा गया था। जिन्होंने 1628 से 1658 तक शासन किया। इस नगर में रामसनेहियों (रामभक्तों) मध्यकालीन भिक्षुओं की पीठ थी। शाहपुरा भूतपूर्व सियासत 'शाहपुरा' की राजधानी था और 1949 में यह राजस्थान राज्य का हिस्सा बना।

कृषि और खनिज

यह सड़क जंक्शन के साथ-साथ बड़ा कृषि बाजार भी है।

व्यापार और उद्योग

यहाँ के उद्योगों में कपास ओटाई, हस्तशिल्प वस्त्र बुनाई, रंगाई तथा वार्निश किये हुए लकड़ी के काम से जुड़े कारख़ाने शामिल हैं।

शिक्षण संस्थान

शाहपुरा में राजस्थान विश्वविद्यालय से संबद्ध एक महाविद्यालय भी है।

जनसंख्या

2001 की जनगणना के अनुसार इस क्षेत्र की जनसंख्या 28,170 है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध