"जीण माता धाम" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{पुनरीक्षण}}
 
{{पुनरीक्षण}}
 
;जीण माता धाम  
 
;जीण माता धाम  
राष्ट्रिये राजमार्ग 11 से ये लगभग 10 किलोमीटर की दुरी पर है। जहाँ रानोली से माता के दर्शन के लिए अच्छी सड़क बनाई गयी है। यानी की गौरियाँ (यहाँ से सीधी रोड आती है) या रानोली (यहाँ से कोछौर देकर आना पड़ता है) स्टैंड द्वारा यहाँ पहुंचा जा सकता है।
+
जीणमाता मंदिर एक प्राचीन जीणमाता शक्ति की देवी को समर्पित मंदिर है। जीणमाता का पूर्ण और वास्तविक नाम जयन्तीमाता है। माता दुर्गा की अवतार है। जीण माता धाम जीण माता का निवास है। यह चौहानों की कुल देवी है। ये भव्य धाम चरों तरफ़ से ऊँची ऊँची पहाडियों से घिरा हुआ है। बरसात या सावन के महीने में इन पहाडो की छटा देखाने लायक होती है।  
  
जीणमाता मंदिर एक प्राचीन जीणमाता शक्ति की देवी को समर्पित मंदिर है। जीणमाता का पूर्ण और वास्तविक नाम जयन्तीमाता है। माता दुर्गा की अवतार है। जीण माता धाम जीण माता का निवास है। ये भव्य धाम चरों तरफ़ से ऊँची ऊँची पहाडियों से घिरा हुआ है। बरसात या सावन के महीने में इन पहाडो की छटा देखाने लायक होती है।
+
कलयुग में शक्ति का अवतार माता जीण भवानी का भव्य धाम जयपुर से से लगभग 115 किलोमीटर दूर सीकर जिले (Sikar District)  के सुरम्य अरावली पहाड़ियों (रेवासा पहाडियों) में स्थित है। जीण माता मंदिर सीकर से लगभग 15 कि.मी. दूर दक्षिण में सीकर जयपुर राजमार्ग पर गोरियां रेलवे स्टेशन से 15 कि.मी. पश्चिम व दक्षिण के मध्य खोस नामक गाँव के पास स्थित है। (राष्ट्रिये राजमार्ग 11 से ये लगभग 10 किलोमीटर की दुरी पर) जहाँ रानोली से माता के दर्शन के लिए अच्छी सड़क बनाई गयी है। यानी की गौरियाँ (यहाँ से सीधी रोड आती है) या रानोली (यहाँ से कोछौर देकर आना पड़ता है) स्टैंड द्वारा यहाँ पहुंचा जा सकता है। यह मंदिर तीन छोटी पहाडों के संगम में 20 - 25 फुट की ऊंचाई पर स्थित है।  
 
 
कलयुग में शक्ति का अवतार माता जीण भवानी का भव्य धाम जयपुर से से लगभग 115 किलोमीटर दूर सीकर जिले (Sikar District)  के सुरम्य अरावली पहाड़ियों (रेवासा पहाडियों) में स्थित है। जीण माता मंदिर सीकर से लगभग 15 कि.मी. दूर दक्षिण में सीकर जयपुर राजमार्ग पर गोरियां रेलवे स्टेशन से 15 कि.मी. पश्चिम व दक्षिण के मध्य खोस नामक गाँव के पास स्थित है। यह मंदिर तीन छोटी पहाडों के संगम में 20 - 25 फुट की ऊंचाई पर स्थित है।  
 
  
 
;जीण माता मन्दिर
 
;जीण माता मन्दिर
पंक्ति 50: पंक्ति 48:
  
 
* शेखावाटी के मंदिरों को खंडित करने के लिए मुग़ल सेनाएं कई बार आई जिसने खाटू श्याम, हर्षनाथ, खंडेला के मंदिर आदि खंडित किए। एक कवि ने इस पर यह दोहा रचा :-
 
* शेखावाटी के मंदिरों को खंडित करने के लिए मुग़ल सेनाएं कई बार आई जिसने खाटू श्याम, हर्षनाथ, खंडेला के मंदिर आदि खंडित किए। एक कवि ने इस पर यह दोहा रचा :-
देवी सजगी डूंगरा , भैरव भाखर माय ।
+
देवी सजगी डूंगरा , भैरव भाखर माय । <br>
 
खाटू हालो श्यामजी , पड्यो दडा-दड खाय ।।
 
खाटू हालो श्यामजी , पड्यो दडा-दड खाय ।।
  
 
;मंदिर की प्राचीनता का इतिहास
 
;मंदिर की प्राचीनता का इतिहास
जीण माता मंदिर का निर्माण काल कई इतिहासकार आठवीं सदी में मानते है। मंदिर में अलग-अलग आठ शिलालेख लगे है जो मंदिर की प्राचीनता के सबल प्रमाण है। इसमें लगे शिलालेखों में विक्रम संवत 1029 का शिलालेख सबसे पुराना है। यह चौहानों की कुल देवी है।  
+
जीण माता मंदिर का निर्माण काल कई इतिहासकार आठवीं सदी में मानते है। मंदिर में अलग-अलग आठ शिलालेख लगे है जो मंदिर की प्राचीनता के सबल प्रमाण है।  
 
# संवत 1029 यह महाराजा खेमराज की मृत्यु का सूचक है।
 
# संवत 1029 यह महाराजा खेमराज की मृत्यु का सूचक है।
 
# संवत 1132 जिसमे मोहिल के पुत्र हन्ड द्वारा मंदिर निर्माण का उल्लेख है।
 
# संवत 1132 जिसमे मोहिल के पुत्र हन्ड द्वारा मंदिर निर्माण का उल्लेख है।
पंक्ति 63: पंक्ति 61:
 
# संवत 1520 में ठाकुर ईसरदास का उल्लेख है।
 
# संवत 1520 में ठाकुर ईसरदास का उल्लेख है।
 
# संवत 1535 को मंदिर के जीर्णोद्दार का उल्लेख है।
 
# संवत 1535 को मंदिर के जीर्णोद्दार का उल्लेख है।
उपरोक्त शिलालेखों में सबसे पुराना शिलालेख संवत 1029 (972 AD) का है पर उसमे मंदिर के निर्माण का समय नहीं लिखा गया अतः यह मंदिर उससे भी अधिक प्राचीन है. चौहान चन्द्रिका नामक पुस्तक में इस मंदिर का 9 वीं शताब्दी से पूर्व के आधार मिलते है।
+
उपरोक्त शिलालेखों में सबसे पुराना शिलालेख संवत 1029 (972 AD) का है पर उसमे मंदिर के निर्माण का समय नहीं लिखा गया अतः यह मंदिर उससे भी अधिक प्राचीन है। चौहान चन्द्रिका नामक पुस्तक में इस मंदिर का 9 वीं शताब्दी से पूर्व के आधार मिलते है।
  
 
;बुरडक गोत्र के अभिलेखों में जीण माता
 
;बुरडक गोत्र के अभिलेखों में जीण माता
पंक्ति 89: पंक्ति 87:
  
 
जीण माता मंदिर से कुछ ही दूर रलावता ग्राम के नजदीक खूड के गांव मोहनपुरा की सीमा में शेखावत वंश प्रवर्तक रावशेखा का स्मारक स्वरुप छतरी बनी हुई है। राव शेखा ने गौड़ क्षत्रियों के साथ युद्ध करते हुए यहीं शरीर त्याग कर वीरगति प्राप्त की थी।  
 
जीण माता मंदिर से कुछ ही दूर रलावता ग्राम के नजदीक खूड के गांव मोहनपुरा की सीमा में शेखावत वंश प्रवर्तक रावशेखा का स्मारक स्वरुप छतरी बनी हुई है। राव शेखा ने गौड़ क्षत्रियों के साथ युद्ध करते हुए यहीं शरीर त्याग कर वीरगति प्राप्त की थी।  
 +
  
  

09:16, 29 जुलाई 2012 का अवतरण

Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"
जीण माता धाम

जीणमाता मंदिर एक प्राचीन जीणमाता शक्ति की देवी को समर्पित मंदिर है। जीणमाता का पूर्ण और वास्तविक नाम जयन्तीमाता है। माता दुर्गा की अवतार है। जीण माता धाम जीण माता का निवास है। यह चौहानों की कुल देवी है। ये भव्य धाम चरों तरफ़ से ऊँची ऊँची पहाडियों से घिरा हुआ है। बरसात या सावन के महीने में इन पहाडो की छटा देखाने लायक होती है।

कलयुग में शक्ति का अवतार माता जीण भवानी का भव्य धाम जयपुर से से लगभग 115 किलोमीटर दूर सीकर जिले (Sikar District) के सुरम्य अरावली पहाड़ियों (रेवासा पहाडियों) में स्थित है। जीण माता मंदिर सीकर से लगभग 15 कि.मी. दूर दक्षिण में सीकर जयपुर राजमार्ग पर गोरियां रेलवे स्टेशन से 15 कि.मी. पश्चिम व दक्षिण के मध्य खोस नामक गाँव के पास स्थित है। (राष्ट्रिये राजमार्ग 11 से ये लगभग 10 किलोमीटर की दुरी पर) जहाँ रानोली से माता के दर्शन के लिए अच्छी सड़क बनाई गयी है। यानी की गौरियाँ (यहाँ से सीधी रोड आती है) या रानोली (यहाँ से कोछौर देकर आना पड़ता है) स्टैंड द्वारा यहाँ पहुंचा जा सकता है। यह मंदिर तीन छोटी पहाडों के संगम में 20 - 25 फुट की ऊंचाई पर स्थित है।

जीण माता मन्दिर

जीण माता (Jeen Mata) के बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी मौजूद नही है फ़िर भी कहते है की माता का मन्दिर कम से कम 1000 साल पुराना है। जीणमाता मंदिर घने जंगल से घिरा हुआ है। माता का निज मंदिर दक्षिण मुखी है परन्तु मंदिर का प्रवेश द्वार पूर्व में है। मंदिर से एक फर्लांग दूर ही सड़क के एक छोर पर जीणमाता बस स्टैंड है। सड़क के दोनों और मंदिर से लेकर बस स्टैंड तक श्रद्धालुओं के रुकने व आराम करने के लिए भारी तादात में तिबारे (बरामदे) व धर्मशालाएं बनी हुई है, जिनमे ठहरने का कोई शुल्क नहीं लिया जाता। कुछ और भी पूर्ण सुविधाओं युक्त धर्मशालाएं है जिनमे उचित शुल्क देकर ठहरा जा सकता है। बस स्टैंड के आगे ओरण (अरण्य) शुरू हो जाता है इसी अरण्य के मध्य से ही आवागमन होता है।

जीण माँ भगवती की यह बहुत प्राचीन शक्ति पीठ है, जिसका निर्माणकार्य बड़ा सुंदर और सुद्रढ़ है। मंदिर की दीवारों पर तांत्रिको व वाममार्गियों की मूर्तियाँ लगी है जिससे यह भी सिद्ध होता है कि उक्त सिद्धांत के मतावलंबियों का इस मंदिर पर कभी अधिकार रहा है या उनकी यह साधना स्थली रही है। मंदिर के देवायतन का द्वार सभा मंडप में पश्चिम की और है और यहाँ जीण माँ भगवती की अष्टभुजी आदमकद मूर्ति प्रतिष्ठापित है। सभा मंडप पहाड़ के नीचे मंदिर में ही एक और मंदिर है जिसे गुफा कहा जाता है जहाँ जगदेव पंवार का पीतल का सिर और कंकाली माता की मूर्ति है। मंदिर के पश्चिम में महात्मा का तप स्थान है जो धुणा के नाम से प्रसिद्ध है। जीण माता मंदिर के पहाड़ की श्रंखला में ही रेवासा व प्रसिद्ध हर्षनाथ पर्वत है। हर्षनाथ पर्वत पर आजकल हवा से बिजली उत्पन्न करने वाले बड़े-बड़े पंखे लगे है।

जीण माता का परिचय

लोक काव्यों व गीतों व कथाओं में जीण का परिचय मिलता है। लोक कथाओं के अनुसार जीण माता का जन्म अवतार राजस्थान के चुरू जिले के घांघू गांव के अधिपति एक चौहान वंश के राजा घंघ के घर में हुआ था। जीण माता के एक बड़े भाई का नाम हर्ष था। माता जीण को शक्ति का अवतार माना गया है और हर्ष को भगवन शिव का अवतार माना गया है।

जीण माता और हर्षनाथ

दोनों भाई-बहन जीणमाता ओर हर्ष मे आपस में बहुत प्रेम था। राज कुमारी जीण बाई को संदेह मात्र हुआ की उनके भाई हर्ष नाथ उनसे अधिक उनकी भाभी को प्रेम करने लगे हैं। एक समय की बात थी जब भाई हर्ष का विवाह हो गया। एक दिन जीण और उसकी भाभी (भावज) सरोवर पर पानी लेने गई जहाँ दोनों के मध्य किसी बात को लेकर तकरार हो गई। उनके साथ गांव की अन्य सखी सहेलियां भी थी। अन्ततः दोनों के मध्य यह शर्त रही कि दोनों पानी के मटके घर ले चलते है जिसका मटका हर्ष पहले उतारेगा उसके प्रति ही हर्ष का अधिक स्नेह समझा जायेगा। हर्ष इस विवाद से अनभिज्ञ था। दोनों पानी लेकर जब घर आई तो दैव योग से हर्ष ने पहले मटका अपनी पत्नी का उतार दिया। जीण सर पर घड़ा लिए खड़ी रही। शर्त हार जाने पर इससे जीण को आत्मग्लानि व हार्दिक ठेस लगी। वही अनबन दोनों भाई ओर बहन के प्रेम में जहर घोल दिया। भाई के प्रेम में अभाव जान कर जीण के मन में वैराग्य उत्पन्न हो गया और वह घर से निकल पड़ी। जब भाई हर्ष को कर्तव्य बोध हुआ तो वो जीण को मनाकर वापस लाने उसके पीछे निकल पड़ा। जीण ने घर से निकलने के बाद पीछे मुड़कर ही नहीं देखा और अरावली पर्वतमाला के इस पहाड़ के एक शिखर जिसे "काजल शिखर" के नाम से जाना जाता है पहुँच कर तपस्या करने लगी। हर्ष भी अपनी लाडली बहन को मनाने के लिए जीण के पास पहुँच अपनी भूल स्वीकार कर क्षमा चाही और वापस साथ चलने का आग्रह किया जिसे जीण ने स्वीकार नहीं किया। जीण के दृढ निश्चय से प्रेरित हो हर्षनाथ का मन बहुत उदास हो गया और घर नहीं लौटा और वे भी वहां से कुछ दूर जाकर दूसरे पहाड़ की चोटी पर भैरव की साधना में तल्लीन हो गया। पहाड़ की यह चोटी बाद में हर्ष नाथ पहाड़ के नाम से प्रसिद्ध हुई। वहीँ जीण ने नव-दुर्गाओं की कठोर तपस्या करके सिद्धि के बल पर दुर्गा बन गई। हर्ष भी भैरव की साधना कर हर्षनाथ भैरव बन गया। जीण आजीवन ब्रह्मचारिणी रही और तपस्या के बल पर देवी बन गई। इस प्रकार जीण और हर्ष अपनी कठोर साधना व तप के बल पर देवत्व प्राप्त कर लोगों की आस्था का केंद्र बन पूजनीय बन गए। इनकी ख्याति दूर-दूर तक फ़ैल गई और आज लाखों श्रद्धालु इनकी पूजा अर्चना करने देश के कोने कोने से पहुँचते हैं।

दोनों भाई बहन के बीच हुई बातचीत का सुलभ वर्णन आज भी राजस्थान के लोक गीतों में मिलता है। भगवन हर्षनाथ का भव्य मन्दिर आज भी राजस्थान की अरावली पर्वतमाला में स्थित है।

जीण माता मंदिर में नवरात्रि मेला

जीण माता मंदिर में हर वर्ष चैत्र सुदी एकम् से नवमी (नवरात्रा में) व आसोज सुदी एकम् से नवमी में दो विशाल मेले लगते है जिनमे देश भर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते है। भक्तों की मण्डली द्विवार्षिक नवरात्रि समारोह (हर साल चैत्र और अश्विन/आसोज माह में शुक्ल पक्ष की नवरात्रि मेले के समय) के दौरान एक बहुत रंगीन नज़र हो जाती है।

जीणमाता मेले के अवसर पर राजस्थान के बाह्य अंचल से भी अनेक लोग आते हैं। मन्दिर के बाहर, मेले के अवसर पर सपेरे मस्त होकर बीन बजाते हैं। राजस्थान के सुदुर अंचल से आये बालकों का झडूला (केश मुण्डाना) उत्तरवाते हैं रात्रि जागरण करते हैं और अपनी सामर्थ्यानुसार सवामणी, छत्रचंवर, झारी, नौबत, कलश, आदि भेंट करते हैं। मन्दिर में बारह मास अखण्डदीप जलता रहता है।

राजस्थानी लोक साहित्य में जीणमाता

राजस्थानी लोक साहित्य में जीणमाता का गीत सबसे लम्बा है। इस गीत को कनफ़टे जोगी केसरिया कपड़े पहन कर, माथे पर सिन्दूर लगाकर, डमरू एवं सारंगी पर गाते हैं। यह गीत करुण रस से ओतप्रोत है।

मेले के अवसर पर ग्राम बधुएँ गाती हैं :-

माता रे थान में, चिरविट नाड़ो बीड़लो.
सुपरा के बीड़ल म्हारी, जीण माता बस रही.
माताँ रे थान में चावल रो बीहलो,
सेर घुडक, नार री असवारी.
म्हारी जीण माता बस रही.
जे कोई जीणमाताजी नै ध्यावै, सदा सुखपावै.
मनसा होवै पूरी, म्हारी जीणमाता री आसीस सूं.

एक अन्य लोकगीत में जीणमाता का अत्यन्त मर्म स्पर्शी प्रसंग मिलता है, जो भाई बहिन के पवित्र प्रेम का प्रतीक बना हुआ है। यह गीत राजस्थानी लोक साहित्य में अपना विशेष महत्त्व रखता है। साहित्यिक दृष्टि से भी इस गीत को अत्यन्त उच्च कोटि का माना गया है। अनेक विद्वान् इसे राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ गीत मानते हैं। इस गीत में जीण-~माता के आत्म सम्मान व बहिन के प्रति भ्रातृप्रेम का जीवित आदर्श देखा जा सकता है।

जीण माता और औरंगजेब

एक जनश्रुति के अनुसार देवी जीण माता ने सबसे बड़ा चमत्कार मुग़ल बादशाह औरंगजेब को दिखाया था। बुरडक गोत्र के बडवा श्री भवानीसिंह राव के अभिलेखों में जीण माता के सम्बन्ध में यह विवरण उपलब्ध है कि दिल्ली के बादशाह औरंगजेब ने शेखावाटी के मंदिरों को तोड़ने के लिए एक विशाल सेना भेजी थी। यह सेना हर्ष पर्वत पर शिव व हर्षनाथ भैरव का मंदिर खंडित कर जीण मंदिर को खंडित करने आगे बढ़ी। उस समय हर्ष के मंदिर की पूजा गूजर लोग तथा जीणमाता के मंदिर की पूजा तिगाला जाट करते थे। कहते हैं कि हमले के तुरन्त बाद जीणमाता की मक्खियों (भंवरों) ने बादशाह की सेना पर हमला बोल दिया। मक्खियों ने बादशाह की सेना का पीछा दिल्ली तक किया और सेना को बहुत नुकसान पहुंचाया। मधुमखियों के दंशो से बेहाल पूरी सेना घोडे मैदान छोड़कर भाग गए।

तब औरंगजेब ने हारकर जब हर्ष और जीणमाता के चरणों में शीश नवाया व क्षमा याचना की। तब जाकर कहीं उसका पीछा छूटा। माता की शक्ति को जानकर उसने वहां पे भंवरो की रानी के नाम से शुद्ध खालिस सोने की बनी मूर्ति भेंट की और मंदिर के लिये सवामण तेल और सवामण बाकला हर साल भेजने का वादा किया। औरंगजेब ने सवामन तेल का दीपक अखंड ज्योति के रूप में मंदिर में स्थापित किया और आज शताब्दियों के बाद भी वो अखंड ज्योत प्रज्वलित हो रही है। आज भी माता सभी दुखी लोगो के दुःख हरती है ओर उनको सुख देती है।

जीणमाता के भाट हरफ़ूल तिगाला जाट को गाँव गोठडा तागालान की 18000 बीघा जमीन की जागीर बक्शी। इसलिए इस गाँव का नाम गोठडा तागालान कहलाता है। यह जागीर उनके पास 105 साल रही तत्पश्चात संवत 1837 में यह कासली के नवाब के साथ फतेहपुर के अधीन हुआ। बाद में यह जागीर शेखावतों के पास आई। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि बुरडक गोत्र के आदि पुरुष नानकजी ने संवत 1351 (1294 AD) में बैसाख सुदी आखा तीज रविवार के दिन गोठडा गाँव बसाया था।

जीण माता के लिए तेल कई वर्षो तक दिल्ली से आता रहा फिर दिल्ली के बजाय जयपुर से आने लगा। बाद में जयपुर महाराजा ने इस तेल को मासिक के बजाय वर्ष में दो बार नवरात्रों के समय भिजवाना आरम्भ कर दिया। और महाराजा मानसिंह के समय उनके गृह मंत्री राजा हरीसिंह अचरोल ने बाद में तेल के स्थान पर नगद 20 रु. 3 आने प्रतिमाह कर दिए। जो निरंतर प्राप्त होते रहे। औरंगजेब को चमत्कार दिखाने के बाद जीण माता "भौरों की देवी" भी कही जाने लगी। एक अन्य जनश्रुति के अनुसार औरंगजेब को कुष्ठ रोग हो गया था अतः उसने कुष्ठ निवारण हो जाने पर माँ जीण के मंदिर में एक स्वर्ण छत्र चढाना बोला था। जो आज भी मंदिर में विद्यमान है।

  • शेखावाटी के मंदिरों को खंडित करने के लिए मुग़ल सेनाएं कई बार आई जिसने खाटू श्याम, हर्षनाथ, खंडेला के मंदिर आदि खंडित किए। एक कवि ने इस पर यह दोहा रचा :-

देवी सजगी डूंगरा , भैरव भाखर माय ।
खाटू हालो श्यामजी , पड्यो दडा-दड खाय ।।

मंदिर की प्राचीनता का इतिहास

जीण माता मंदिर का निर्माण काल कई इतिहासकार आठवीं सदी में मानते है। मंदिर में अलग-अलग आठ शिलालेख लगे है जो मंदिर की प्राचीनता के सबल प्रमाण है।

  1. संवत 1029 यह महाराजा खेमराज की मृत्यु का सूचक है।
  2. संवत 1132 जिसमे मोहिल के पुत्र हन्ड द्वारा मंदिर निर्माण का उल्लेख है।
  3. संवत् 1162 विक्रम वर्ष 1162 का एक शिलालेख (1105 ई.), शेखावाटी में जीणमाता मंदिर सभामंदप की एक स्तंभ पर उत्कीर्ण है, कॉल मैं प्रिथ्विराजा परमभात्तारका महाराजधिराजा - परमेश्वर, जिससे उसकी महान शक्ति का एक शासक के रूप में स्वतंत्र स्थिति दिखा।
  4. संवत 1196 महाराजा आर्णोराज के समय के दो शिलालेख।
  5. संवत 1230 इसमें उदयराज के पुत्र अल्हण द्वारा सभा मंडप बनाने का उल्लेख है।
  6. संवत 1382 जिसमे ठाकुर देयती के पुत्र श्री विच्छा द्वारा मंदिर के जीर्णोद्दार का उल्लेख है।
  7. संवत 1520 में ठाकुर ईसरदास का उल्लेख है।
  8. संवत 1535 को मंदिर के जीर्णोद्दार का उल्लेख है।

उपरोक्त शिलालेखों में सबसे पुराना शिलालेख संवत 1029 (972 AD) का है पर उसमे मंदिर के निर्माण का समय नहीं लिखा गया अतः यह मंदिर उससे भी अधिक प्राचीन है। चौहान चन्द्रिका नामक पुस्तक में इस मंदिर का 9 वीं शताब्दी से पूर्व के आधार मिलते है।

बुरडक गोत्र के अभिलेखों में जीण माता

चौहान वंश से निकले बुरडक गोत्र के बडवा श्री भवानीसिंह राव के अभिलेखों में जीण माता के सम्बन्ध में कुछ ऐतिहासिक तथ्य मिलते हैं जो निम्नानुसार हैं :-

चौहान राजा रतनसेण के बिरमराव पुत्र हुए। बिरमराव ने अजमेर से ददरेवा आकर राज किया। संवत 1078 (1021 AD) में किला बनाया। इनके अधीन 384 गाँव थे। बिरमराव की शादी वीरभाण की बेटी जसमादेवी गढ़वाल के साथ हुई। इनसे तीन पुत्र उत्पन्न हुए :-

1. सांवत सिंह - सांवत सिंह के पुत्र मेल सिंह, उनके पुत्र राजा धंध, उनके पुत्र इंदरचंद तथा उनके पुत्र हरकरण हुए। इनके पुत्र हर्ष तथा पुत्री जीण उत्पन्न हुयी। जीणमाता कुल देवी संवत 990 (933 AD) में प्रकट हुयी।

2. सबल सिंह - सबलसिंह के बेटे आलणसिंह और बालणसिंह हुए। सबलसिंह ने जैतारण का किला संवत 938 (881 AD) में आसोज बदी 10 को फ़तेह किया। इनके अधीन 240 गाँव थे।

3. अचल सिंह -

सबलसिंह के बेटे आलणसिंह के पुत्र राव बुरडकदेव, बाग़देव, तथा बिरमदेव पैदा हुए। आलणसिंह ने संवत 979 (922 AD) में मथुरा में मंदिर बनाया तथा सोने का छत्र चढ़ाया।

ददरेवा के राव बुरडकदेव के तीन बेटे समुद्रपाल, दरपाल तथा विजयपाल हुए।

राव बुरडकदेव (b. - d.1000 AD) महमूद ग़ज़नवी के आक्रमणों के विरुद्ध राजा जयपाल की मदद के लिए लाहोर गए। वहां लड़ाई में संवत 1057 (1000 AD) को वे जुझार हुए। इनकी पत्नी तेजल शेकवाल ददरेवा में तालाब के पाल पर संवत 1058 (1001 AD) में सती हुई। राव बुरडकदेव से बुरडक गोत्र निकला।

राव बुरडकदेव के बड़े पुत्र समुद्रपाल के 2 पुत्र नरपाल एवं कुसुमपाल हुए। समुद्रपाल राजा जयपाल के पुत्र आनंदपाल की मदद के लिए 'वैहिंद' (पेशावर के निकट) गए और वहां पर जुझार हुए। संवत 1067 (1010 AD) में इनकी पत्नी पुन्यानी साम्भर में सती हुई।

बुरडक गोत्र के बडवा श्री भवानीसिंह राव के उपरोक्त अभिलेखों की पुष्टि ऐतिहासिक तथ्यों से होती है।

मंदिर के पश्चिम में जीण वास नामक गांव है जहाँ इस मंदिर के पुजारी व बुनकर रहते है। यह गाँव बुरड़कों द्वारा बसाया गया था।

जीण माता मंदिर से कुछ ही दूर रलावता ग्राम के नजदीक खूड के गांव मोहनपुरा की सीमा में शेखावत वंश प्रवर्तक रावशेखा का स्मारक स्वरुप छतरी बनी हुई है। राव शेखा ने गौड़ क्षत्रियों के साथ युद्ध करते हुए यहीं शरीर त्याग कर वीरगति प्राप्त की थी।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख