"प्रयोग:कविता बघेल 7" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
(पृष्ठ को खाली किया)
 
(2 सदस्यों द्वारा किये गये बीच के 24 अवतरण नहीं दर्शाए गए)
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
{{सूचना बक्सा जॉन अब्राहम}}
+
 
'''जॉन अब्राहम''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''John Abraham'', जन्म: [[17 दिसंबर]], [[1972]], [[केरल|केरला]]) भारतीय फ़िल्म अभिनेता होने के साथ साथ फ़िल्म निर्माता भी है। वह फ़िल्मी दुनिया में आने से पहले माॅडल थे। कई विज्ञापनों और कंपनियों के लिए माॅडलिंग कर चुके है, जॉन अब्राहम अपनी अच्छी बॉडी की वजह से भी जाने जाते हैं।<ref>{{cite web |url=https://www.filmibeat.com/celebs/john-abraham.html |title=John Abraham |accessmonthday=18 जुलाई |accessyear=2017 |last= |first= |authorlink= |format= |publisher=www.filmibeat.com |language=हिंदी}}</ref>
 
==परिचय==
 
{{मुख्य|जॉन अब्राहम का जीवन परिचय}}
 
जॉन अब्राहम का जन्म 17 दिसंबर 1972 को केरला में हुआ था। उनके पिता [[मलयाली भाषा|मलयाली]] और उनकी मां [[गुजराती भाषा|गुजराती]] हैं। उनके पिता का नाम अब्राहम जॉन है, जो की वास्तुकार (आर्किटेक्ट) हैं। उनकी मां का नाम फिरोजा ईरानी है। जॉन ने अपने जीवन का ज्यादातर वक्त अपनी मां के साथ ही बिताया है और वे काफी अच्छी गुजराती भी बोलते हैं। जॉन का [[पारसी]] नाम फरहान है, वहीं उनके पिता के क्रिश्यिन होने क नाते उन्होंने उनका नाम जॉन रखा। उनकी एक बहन भी है जिनका नाम सूसी मैथ्यू है और उनका एक छोटा भाई भी है आलन अब्राहम।
 
====शिक्षा====
 
जॉन अब्राहम ने अपनी स्कूल की पढ़ाई बांबे स्काॅटिश स्कूल, [[मुंबई]] से की। उसके बाद स्नातक जय हिंद कॉलेज से प्राप्त की। जॉन ने मुंबई एजुकेशन ट्रस्ट से एम.बी.ए भी किया है।
 
====विवाह====
 
जॉन अब्राहम का [[2003]] में 'जिस्म' फ़िल्म की शूटिंग के दौरान अपनी को-स्टार बिपाशा बसु से अफेयर शुरू हुआ, तब से लेकर [[2011]] तक वह डेट करते रहे, दोनों के रिलेशन इतना अच्छा था की भारतीय मीडिया ने उन्हें सुपरकपल तक करार दिया। हालाँकि 2011 मे दोनों का ब्रेकप हो गया। उसके बाद जॉन ने [[1 जनवरी]], [[2014]] को एन.आर.आई और इंस्वेस्टमेंट बैंकर प्रिया रूंचाल से शादी कर ली।
 
==फ़िल्मी सफ़र==
 
{{मुख्य|जॉन अब्राहम का फ़िल्मी सफ़र}}
 
;मॉडलिंग कॅरियर की शुरुआत
 
जॉन ने अपने मॉडलिंग कॅरियर की शुरूआात पंजाबी गायक जैजी बी के गाने ‘सूरमा’ के म्यूजिक वीडियो से की, इसके बाद उन्होंने एक मीडिया फर्म टाइम एंड स्पेस मीडिया एंटरटनमेंट प्रोमोशन्स लिमिटेड को ज्वाइन किया, जो कि बाद में आर्थिक तंगी की वजह से बंद हो गया। इसके बाद में उन्होंने एंटरप्राइजेज-नेक्सस के लिए मीडिया प्लानर के तौर पर काम किया। [[1999]] में उन्होंने 'ग्लैडरैग्स मैनहंट कान्टेस्ट' जीता और इसके बाद वे मैनहंट इंटरनेशनल के लिए फिलीपींस गए, जहाँ वे सेकेंड रनर-अप रहे थे। बाद में जॉन ने हांगकांग, [[लंदन]] और न्यूयार्क में माॅडलिंग की। फिर वे कई विज्ञापनों में भी दिखाई दिए और मशहूर गायकों के म्यूजिक वीडियोंज में भी दिखाई दिए, जिसमें पंकज उदास, हंस राज हंस और बाबुल सुप्रियो जैसे प्रसिद्ध गायक शामिल हैं। अभिनय की गुर सीखने के लिए उन्होंने किशोर नमित कपूर के स्कूल से एक्टिंग कोर्स पूरा किया।
 
====फ़िल्मी कॅरियर====
 
जॉन ने अभिनय कॅरियर की शुरूआत 2003 में फ़िल्म 'जिस्म' से की, जो कि एक थ्रिलर फ़िल्म थी, जिसमें इनके साथ बिपाशा बासु ने अभिनय किया। हालाँकि फ़िल्म कोई खास धमाल नही मचा पाई और बॉक्स ऑफ़िस पर औसत रही थी। उनकी अगली फ़िल्में 'साया', 'पाप' और 'लकीर-फोर्बिडन लाइन्स' थी। इसके बाद वे सूपर हिट फ़िल्म 'धूम' में दिखाई दिए, जिसमें वे निगेटिव किरदार में थे और चोर की भूमिका निभाई थी। इस फ़िल्म में उनके काम की तारीफ भी हुई। यह फ़िल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करनेे वाली फ़िल्मों में से एक थी। और इसी फ़िल्म की सफलता के बाद जॉन अब्राहम बेहतरीन अभिनेता के तौर मे पहचाने जाने लगे। इसके बाद उन्होंने सुपरनैचुरल फ़िल्म 'काल' और काॅमेडी फ़िल्म 'गरम मसाला' में काम किया। दोनों फ़िल्मों ने बाॅक्स आॅफ़िस पर अच्छा कारोबार किया। इसके बाद उन्होंने उसी साल फ़िल्म 'वाटर' में काम किया जिसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना मिली और [[2006]] के 79वें अकेडमी अवॉर्ड के लिए बेस्ट फाॅरेन लैंग्वेज फ़िल्म के अकेडमी अवार्ड के लिए भी नामांकित हुई। जॉन अब्राहम को फ़िल्म 'फोर्स' में बेहतरीन अभिनय करने के बाद हॉलीवुड फ़िल्मों का भी ऑफ़र मिला, जिसमें वे एक एक्सन हीरो के रोल मे थे, जिसे दर्शको ने खूब पसंद किया।
 
====समाज सेवक====
 
वैसे जॉन अब्राहम एक अच्छे अभिनेता के साथ-साथ कई सामाजिक अभिप्रायों के साथ भी जुड़े हुए हैं और नौजवानों को भी इस मानवता के उधार के काम करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। वह मुंबई के मशहूर लीलावती अस्पताल से भी जुड़े हुए थे, जहाँ उन्होंने अस्पताल के फंड के लिए 10 लाख रुपए का चेक दान दिया था। [[जनवरी]], [[2009]] में जॉन अपनी समाज सेवक गतिविधियों को एक नए स्तर पर ले गए और मुंबई मैराथन में उन्होंने भारतीय प्रतिष्ठित हस्तियों के एक समूह का नेतृत्व किया, यह कार्यक्रम उन्होंने यूनाइटेड वे की सहायता के लिए किया।
 
==प्रसिद्ध फ़िल्में==
 
{{मुख्य|जॉन अब्राहम का मुख्य फ़िल्में}}
 
जॉन ने अपने अभिनय कॅरियर की शुरूआत [[2003]] में फ़िल्म 'जिस्म' से की, जो कि एक थ्रिलर फ़िल्म थी। इसके बाद उन्होंने 'साया', 'ऐतबार', 'पाप', 'लकीर- फाॅरबिडेन लाइंस', 'धूम', 'ऐलान', 'करम', 'काल', 'विरूद्ध', 'वाटर', 'गरम मसाला', 'जिंदा', 'टैक्सी नं 9211', 'बाबुल', 'काबुल एक्सप्रेस', 'सलाम-ए-इश्कः एट्रिब्यूट टू लव', 'दोस्ताना',' न्यूयार्क', 'सात खून माफ', 'फोर्स', 'देसी ब्वायज', 'हाउसफुल2', 'रेस2', 'शूटआउट एट वडाला', 'मद्रास कैफे', 'वेलकम बॅक', 'फोर्स 2', 'वज़ीर', रॉकी हैंडसम।
 

12:09, 29 सितम्बर 2017 के समय का अवतरण