एक नदी जिसे हम पीना चाहते हैं -अजेय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:03, 10 अप्रैल 2012 का अवतरण (Text replace - "अजेय् की रचनाएँ" to "अजेय की रचनाएँ")
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
एक नदी जिसे हम पीना चाहते हैं -अजेय
Ajey.JPG
कवि अजेय
जन्म स्थान (सुमनम, केलंग, हिमाचल प्रदेश)
बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक वेबसाइट
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
अजेय की रचनाएँ

हमें चाहिए
एक नदी
उस मे कूद जाने लिए

एक नदी
उस में तैरने के लिए

एक नदी
उस मे डूब जाने लिए !

एक नदी हम सोचें
अपने आकाश
और उस की सूखती हवा के लिए

एक नदी हम खोजें
अपनी धरती
और उस की तपती मिट्टी के लिए

एक नदी हम पोसें
अपनी ज़िन्दगी
और उस मे गायब हरियाली के लिए


हमे चाहिए
एक नदी
एक मुश्त
अभी
इस चिलचिलाते समय मे

कि पीते रहें उसे किश्तों में
ता उम्र
आहिस्ता , आहिस्ता !


जुलाई 4, 2008


टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख