साँचा:एक पर्यटन स्थल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
एक पर्यटन स्थल
Rock-Garden-Chandigarh.jpg

        चंडीगढ़ आधुनिक शिल्‍पकला वैभव से संपन्‍न एक केंद्रशासित प्रदेश है। शिवालिक पहाडियों की नयनाभिराम तलहटी में बसा चंडीगढ़ वास्‍तविक अर्थों में एक ख़ूबसूरत शहर है। फ्रांसीसी वास्‍तुशिल्‍पी 'ला कार्बूजिए' द्वारा निर्मित यह शहर आधुनिक स्‍थापत्‍य कला तथा नगर नियोजन का शानदार उदाहरण है। इस शहर की ख़ासियत है स्वच्छता। चंडीगढ़ के लोग स्वयं अपने शहर की सफ़ाई के प्रति बहुत सतर्क रहते हैं। समुद्रतट से 365 मीटर की ऊंचाई पर स्थित 114 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैले सन् 1953 में निर्मित इस शहर में कभी जनसंख्या इतनी कम थी कि सिर्फ़ सुबह 9.30 बजे और शाम पांच बजे कार्यालयों की छुट्टी के समय ही लाल बत्ती पर लोग दिखते थे। यहाँ की जलवायु बहुत ही सुखद है। भीषण गर्मी में यहाँ सूती कपड़े और जींस आदि पहने हुए लोग देखे जा सकते हैं। सर्दियों के लिए गर्म मोजे, स्वेटर, जैकेट और शॉल पर्याप्त हैं। रॉक गार्डन, रोज़ गार्डन, सुखना झील आदि यहाँ के प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। ... और पढ़ें

पिछले पर्यटन स्थल लाल क़िला रणथम्भौर क़िला