राष्ट्रीय राजमार्ग 10

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
कात्या सिंह (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:30, 17 नवम्बर 2013 का अवतरण (''''राष्ट्रीय राजमार्ग 10''' (अंग्रेज़ी: ''National Highway 10'' अथवा NH10...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

राष्ट्रीय राजमार्ग 10 (अंग्रेज़ी: National Highway 10 अथवा NH10) की कुल लंबाई 403 किमी है। यह भारत का एक प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग है जो उत्तरी भारत में भारत की राजधानी दिल्ली से निकलता है और भारत पाक सीमा के पास पंजाब में फाजिल्का शहर में समाप्त होता है।

सुरक्षा उपाय

यह एक व्यस्त राजमार्ग है इसलिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग ने सुरक्षा उपाय किये हैं जिसके परिणामस्वरूप NH10 पर दुर्घटनाओं में कमी आयी है। दुर्घटना से होने वाली मौतों को कम करने में यातायात धीमा करने का उपाय बहुत प्रभावी साबित हुआ है। पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क पर सजगता संदेश और आधुनिक संकेतक लगाये गये हैं जिससे यात्रा सुरक्षा में सुधार लाने में सहायता मिल सके।

प्रमुख नगर

राष्ट्रीय राजमार्ग 10 में मुख्य नगर दिल्ली, बहादुरगढ़, रोहतक, महम, हांसी, हिसार, अगरोहा, बोडोपाल, फतेहाबाद, सिरसा, डबवाली, आबोहर पड़ते हैं।

यात्रा मार्ग

राष्ट्रीय राजमार्ग 10 का यात्रा मार्ग दिल्ली - फज़िल्का , भारत पाकिस्तान सीमा है। दिल्ली में बाहरी रिंग रोड से मुंडका, हरियाणा सीमा तक दिल्ली में 18 किमी., दिल्ली सीमा से बहादुरगढ, रोहतक, महम, हांसी, हिसार, अगरोहा, बोडोपाल, फतेहाबाद, सिरसा, ओधन, डबवाली तक हरियाणा में 313 किमी., हरियाणा सीमा से लांबी, मालैट, अबोहर, फाजिल्का भारत/पाकिस्तान सीमा तक पंजाब में 72 किमी. तक का है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख