आलू का सीज़न -अजेय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:03, 10 अप्रैल 2012 का अवतरण (Text replace - "अजेय् की रचनाएँ" to "अजेय की रचनाएँ")
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
आलू का सीज़न -अजेय
Ajey.JPG
कवि अजेय
जन्म स्थान (सुमनम, केलंग, हिमाचल प्रदेश)
बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक वेबसाइट
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
अजेय की रचनाएँ

गोली मार
टरक को यार

अब तो रात होने को है
ठण्ड भी कैसी है
कमबखत
वो सामने देखते हो लेबर केम्प
सोलर जल रहा जहाँ
मेटनी के तम्बू में
चल दो घूँट लगाते हैं
जीरे के तड़के वाली
फ्राईड मोमो के साथ
गरमा जएगा जिसम
गला भी हो जाएगा तर
माँग पत्ता हो जाए दो हाथ
सुबह तक पटा ही लेंगे कोई उस्ताद
हज़ार पाँच सौ में


खुश हो जाएगी घरवाली !


1986


टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख