प्रयोग:रिंकू10

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

1 निम्नलिखित में किस कृत्य के कारण भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 23 मार्च 1931 को फ़ाँसी दी गई थी? (लुसेंट सामान्य ज्ञान,पृ.सं.-102,प्रश्न-15

वर्ष 1928 में लाहौर में सांडर्स की हत्या के कारण
काकोरी षडयंत्र के कारण
वर्ष 1929 में केन्द्रीय विधानसभा में बम फेंकने के कारण
लाहौर षडयंत्र के कारण

2 निम्नांकित आंदोलनों में से किसमें महात्मा गांधी ने भूख हड़ताल को एक हथियार के रूप में पहली बार प्रयोग किया? (लुसेंट सामान्य ज्ञान,पृ.सं.-102,प्रश्न-25

1920-1922 का असहयोग आंदोलन
1919 का रॉलेट सत्याग्रह
1918 का अहमदाबाद मिल मजदूर हड़ताल
बारदोली सत्याग्रह

3 भारतीय मुसलमानों के पृथक राज्य के लिए 'पाकिस्तान' शब्द का प्रयोग सबसे पहले किसने किया? (लुसेंट सामान्य ज्ञान,पृ.सं.-105,प्रश्न-104

मोहम्मद इक़बाल
आगा ख़ाँ
एम. ए. जिन्ना
चौधरी रहमत अली

4 निम्नलिखित भारतीय नेताओं में से कौन एक ब्रिटिश द्वारा इंडियन सिविल सर्विस से बर्खास्त किया गया था? (लुसेंट सामान्य ज्ञान,पृ.सं.-96,प्रश्न-42

सत्येन्द्रनाथ टैगोर
सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
आर. सी. दत्त
इनमें से कोई नहीं

5 निम्नलिखित में से कौन-सा साधन उग्रवादियों से संबंधित नहीं है? (लुसेंट सामान्य ज्ञान,पृ.सं.-98,प्रश्न-3

स्वदेशी आंदोलन
पाश्चात्य शिक्षा का विरोध एवं राष्ट्रीय शिक्षा का प्रचार-प्रसार करना
सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त करना तथा शासन तंत्र को अस्त-व्यस्त कर देना
विदेशी वस्तुओं, सरकारी नौकरियों, प्रतिष्ठानों, उपाधियों तथा संस्थाओं का बहिष्कार एवं सरकार के साथ असहयोग

6 'दीनबंधु' के नाम से कौन विख्यात था? (लुसेंट सामान्य ज्ञान,पृ.सं.-103,प्रश्न-44

जी. एस. खरपड़े
आचार्य नरेन्द्र देव
चितरंजन दास
सी. एफ. एण्ड्रूज

7 वर्ष 1919 में पंजाब में हुए क्रूर अत्याचारों के विरोधस्वरूप ब्रिटिश सरकार से प्राप्त 'सर' की उपाधि किसने लौटा दी? (लुसेंट सामान्य ज्ञान,पृ.सं.-103,प्रश्न-55

तेज बहादुर सप्रू
आशुतोष मुखर्जी
रबीन्द्रनाथ ठाकुर
सैय्यद अहमद ख़ान

8 मुग़लों की राजभाषा क्या थी? (लुसेंट सामान्य ज्ञान,पृ.सं.-54,प्रश्न-13

उर्दू
हिन्दी
अंग्रेज़ी
फ़ारसी

9 औरंगज़ेब के विरुद्ध हुए उत्तर भारत के विद्रोहों का सही क्रम क्या है? (लुसेंट सामान्य ज्ञान,पृ.सं.-60,प्रश्न-181

जाट-बुंदेला-सतनामी-सिक्ख
बुंदेला-जाट-सतनामी-सिक्ख
सतनामी-जाट-बुंदेला-सिक्ख
सिक्ख-जाट-बुंदेला-सतनामी

10 भारत का आधुनिक ढंग का प्रथम मजदूर संघ कौन-सा था? (लुसेंट सामान्य ज्ञान,पृ.सं.-90,प्रश्न-89

मद्रास लेबर यूनियन
बंबई मिलहैण्ड्स एसोसिएशन
सोशल सर्विस लीग
अहमदाबाद कपड़ा मिल श्रमिक संघ