अहाब

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
सपना वर्मा (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:37, 9 नवम्बर 2016 का अवतरण (''''अहाब''' ओम्री का पुत्र और इसरायल का राजा (875 ई. पू.-852 ई. प...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

अहाब ओम्री का पुत्र और इसरायल का राजा (875 ई. पू.-852 ई. पू.)। उसे पिता द्वारा न केवल जोर्दन के पूर्व में गिलीद का राज्य मिला बल्कि मोब का राज्य उत्तराधिकार में प्राप्त हुआ। अहाब का विवाह सीदान के राज एशबाल की पुत्री जेज़ेबेल के साथ हुआ। जेज़ेबेल ने अपने देश की शासन प्रणाली और बाल देवता की पूजा प्रचलित करनी चाही। यहूदी केवल अपने राष्ट्रीय देवता एकमात्र यहवे की ही पूजा करते थे। उन्होंने पैगंबर एलिज़ा के नेतृत्व में बाल की पूजा के विरोध में विद्रोह किया। सीरियकों के साथ लड़ते हुए अहाब की मृत्यु हुई।


टीका टिप्पणी और संदर्भ