आज का दिन - 6 जून 2024 →
- राष्ट्रीय शाके 1946, 16 गते 24, ज्येष्ठ, गुरुवार
- विक्रम सम्वत् 2081, ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, गुरुवार, रोहिणी
- इस्लामी हिजरी 1445, 28, ज़िलक़ाद, जुमेरात, दबरान
- वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, रोहिणी व्रत, देवपितृकार्य अमावस्या, सुनील दत्त (जन्म), डी. रामानायडू (जन्म), ए.ओ. ह्यूम (जन्म), राजेन्द्र कृष्ण (जन्म), गिरिधर शर्मा नवरत्न (जन्म), शौक़ बहराइची (जन्म), अरविंद केजरीवाल (जन्म), गुरबचन सिंह रंधावा (जन्म), वेद प्रकाश शर्मा (जन्म), रघुवंश प्रसाद सिंह (जन्म), उपेन्द्रनाथ बंधोपाध्याय (जन्म), मास्ति वेंकटेश अय्यंगार (जन्म व मृत्यु), डी. देवराज अर्स (मृत्यु), कैप्टन अवधेश प्रताप सिंह (मृत्यु), बासु चटर्जी (मृत्यु), रामचंद्र दत्तात्रेय रानाडे (मृत्यु)
यदि दिनांक सूचना सही नहीं दिख रही हो तो कॅश मेमोरी समाप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें
|
|
विशेष आलेख
बाघ
- राष्ट्रीय पशु 'बाघ' पीले रंगों और धारीदार लोमचर्म वाला एक पशु है।
- बाघ की आठ प्रजातियों में से भारत में पाई जाने वाली प्रजाति को रॉयल बंगाल टाइगर के नाम से जाना जाता है।
- देश के सभी अभयारण्य में लगातार इनकी संख्या कम होती जा रही है। बाघों की इस तरह गिरती संख्या पर केन्द्र सरकार ने 1973 में नौ टाइगर रिज़र्व इलाक़ों में 'बाघ बचाओ योजना' शुरू की।
- वन्य जीवों के लिए काम करने वालों का मानना है कि साल 2025 तक बाघों के विलुप्त हो जाने का ख़तरा है। बाघों की कुल आबादी के 40 फ़ीसदी बाघ भारत में पाए जाते हैं। भारत के 17 प्रदेशों में बाघों के 23 संरक्षित क्षेत्र हैं। .... और पढ़ें
|
एक पर्यटन स्थल
गोवा
- भारतीय प्रायद्वीप के पश्चिमी किनारे पर स्थित गोवा एक छोटा-सा किन्तु बहुत सुन्दर राज्य है। यह उत्तर में महाराष्ट्र और दक्षिणी छोर से कर्नाटक द्वारा घिरा हुआ है।
- स्वर्णिम इतिहास तथा विविधताओं का प्रतीक गोवा, पहले गोमानचला, गोपाकापट्टम, गोपाकापुरी, गोवापुरी, गोवाराष्ट्र इत्यादि महत्त्वपूर्ण नामों से मशहूर था।
- गोवा के सुनहरे लम्बे समुद्र तट, आकर्षक चर्च, मन्दिर, पुराने क़िले और कलात्मक भग्नावशेषों ने पर्यटन को गोवा का प्रमुख उद्योग बना दिया है।
- आज देश-विदेश में औसतन दस लाख पर्यटक गोवा के प्राकृतिक सौंदर्य एवं विशिष्ट सभ्यता से आकर्षित होकर यहाँ आते हैं। .... और पढ़ें
|
- कला का सत्य जीवन की परिधि में सौन्दर्य के माध्यम द्वारा व्यक्त अखण्ड सत्य है। -महादेवी वर्मा (दीपशिखा चिंतन के कुछ क्षण, पृ. 10)
- हमारी उन्नति का एकमात्र उपाय यह है कि हम पहले वह कर्तव्य करें जो हमारे हाथ में है, और इस प्रकार धीरे–धीरे शक्ति संचय करते हुए क्रमशः हम सर्वोच्च अवस्था को प्राप्त कर सकते हैं। -विवेकानन्द (विवेकानन्द साहित्य, तृतीय खण्ड, पृ0 43) .... और पढ़ें
|
सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
|
|
समाचार
|
एक व्यक्तित्व
- रबीन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म 7 मई, 1861 कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) में देवेंद्रनाथ टैगोर और शारदा देवी के पुत्र के रूप में एक संपन्न बांग्ला परिवार में हुआ था।
- रबीन्द्रनाथ ठाकुर एक बांग्ला कवि, कहानीकार, गीतकार, संगीतकार, नाटककार, निबंधकार और चित्रकार थे। जिन्हें 1913 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
- गल्पगुच्छ की तीन जिल्दों में उनकी सारी चौरासी कहानियाँ संगृहीत हैं, जिनमें से केवल दस प्रतिनिधि कहानियाँ चुनना टेढ़ी खीर है।
- रबीन्द्रनाथ ठाकुर अपनी कहानियाँ सबुज पत्र (हरे पत्ते) में छपाते थे। आज भी पाठकों को उनकी कहानियों में 'हरे पत्ते' और 'हरे गाछ' मिल सकते हैं।
- रबीन्द्रनाथ ठाकुर एकमात्र कवि हैं जिनकी की दो रचनाएँ दो देशों का राष्ट्रगान बनीं- भारत का राष्ट्र-गान जन गण मन और बांग्लादेश का राष्ट्रीय गान आमार सोनार बांग्ला गुरुदेव की ही रचनाएँ हैं।
- रबीन्द्रनाथ ठाकुर की मृत्यु 7 अगस्त, 1941 को कलकत्ता में हुई। .... और पढ़ें
|
डोम कौवा
|
|