हुष्कपुर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:16, 27 जुलाई 2011 का अवतरण (Text replace - "ref>(" to "ref>")
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

कनिष्क के उत्तराधिकारी हुविष्क या हुष्क (111-138 ई.) का बसाया हुआ नगर था। इसकी स्थिति कश्मीर घाटी में स्थित बारामूला के गितिद्वार (दर्रे) के ठीक बाहर पश्चिम की ओर थी। उस काल में यह स्थान कश्मीर का पश्चिमी द्वार कहलाता था।[1] चीनी यात्री हुएन-सांग हुष्कपुर के विहार में 631 ई. के लगभग पहुँचा था। वहा यहाँ कई दिन ठहरा था। विहार से वह नगर में भी गया था जहाँ उसने पाँच सहस्त्र भिक्षु देखें थे। बारामूला गिरिद्वार के निकट हुष्कपुर के खंडहर और एक छोटा सा उष्कूर नामक ग्राम जो हुष्कपुर का स्मारक है, स्थित हैं। उष्कपुर में एक प्राचीन स्तूप के चिह्न देखें जा सकते है। उष्कूर, हुष्कपुर का ही अपभ्रंश है।



टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. देखें स्टाइन-राजतरंगिणी 5, 168-171)

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख