देवगढ़, राजस्थान

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:55, 27 मई 2012 का अवतरण (''''देवगढ़''' उदयपुर ज़िला, राजस्थान का एक ऐतिहासिक न...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

देवगढ़ उदयपुर ज़िला, राजस्थान का एक ऐतिहासिक नगर है। यह कुंभलगढ़ से 4 मील (लगभग 6.4 कि.मी.) की दूरी पर स्थित है। पहले देवगढ़ चूड़ावत सरदारों की राजधानी हुआ करता था।

इतिहास

देवगढ़ में चूड़ावतों के पूर्वज मेवाड़ के उत्तराधिकारी कुमार चूंडा ने अपने पिता के मारवाड़ की राजकुमारी के साथ विवाह कर लेने पर अपना राज्याधिकार भीष्म के समान ही त्याग दिया था। उसने अपने सौतेले भाई 'मुकुल' की उसके मातामह जोधपुर नरेश रनमल के मेवाड़ पर आक्रमण करने के समय सहायता भी की थी। चूंडा ने अपनी प्रथम राजधानी देवगढ़ में बनाई थी। बाद में उनका अधिकार मंडोर पर भी हो गया था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |पृष्ठ संख्या: 443 |


संबंधित लेख