अरब प्रायद्वीपीय रेगिस्तान

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:15, 15 जुलाई 2012 का अवतरण (Adding category Category:विदेशी स्थान (को हटा दिया गया हैं।))
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

अरब प्रायद्वीपीय रेगिस्तान उत्तर में सीरिया से लेकर दक्षिण में ओमान तक फैला हुआ है। यह गर्म, शुष्क और अतिशुष्क रेगिस्तान है, जिसका क्षेत्रफल 230,00,00 वर्ग कि.मी. है। इस रेगिस्तान में रेत के बहुत बड़े समुद्र मौजूद हैं। अरब रेगिस्तान विश्व के सबसे गर्म रेगिस्तानों में से एक है। यहाँ का तापमान यद्यपि बहुत अधिक रहता है, तथापि शीत काल में यह जमाव बिन्दु तक पहुँच जाता है। इस रेगिस्तान की भूमि में पेट्रोलियम पदार्थों के भण्डार प्रचुर मात्रा में मौजूद हैं।

सहारा रेगिस्तान से समानता

विश्व प्रसिद्ध अरब प्रायद्वीपीय रेगिस्तान तथा सहारा रेगिस्तान के बीच बहुत समानता है। वास्तव में यह प्रायद्वीपीय रेगिस्तान एक प्रकार से सहारा रेगिस्तान का ही विस्तारित रूप है। इन दोनों के बीच अवरोधक के रूप में लाल सागर उपस्थित है। सहारा रेगिस्तान की ही भांति इस रेगिस्तान में भी रेत के विशाल समुद्र हैं। यह अत्यंत शुष्क प्रायद्वीपीय रेगिस्तान है। अनेक वर्षों तक यहाँ औसत वर्षा केवल 100 मि.मी. से कम ही रही है।

तापमान तथा संसाधन

यह अत्यंत गर्म रेगिस्तान है, जिसके मध्य भाग का तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है हालांकि शीत ऋतु में तापमान काफ़ी नीचे आ जाता है और अक्सर रात्रि में यह जमाव बिंदु तक पहुँच जाता है। इस प्रायद्वीप में संसार के दो-तिहाई पैट्रोलियम संसाधन समाए हुए हैं। इस प्रायद्वीप का दक्षिण-पूर्वी भाग सबसे शुष्क क्षेत्र है। इसी भाग में प्रसिद्ध 'रब आल खाली' या 'एम्टी क्वाटर' स्थित है। यह क्षेत्र इसके नाम के अनुरूप निर्जन स्थान है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. संसार के विशाल रेगिस्तान (हिन्दी) (एच.टी.एम.एल.)। । अभिगमन तिथि: 15 जुलाई, 2012।

संबंधित लेख