चारपाई

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:39, 1 मार्च 2013 का अवतरण (''''चारपाई''' चार पायों वाला एक प्रकार का छोटा-सा पलंग हो...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

चारपाई चार पायों वाला एक प्रकार का छोटा-सा पलंग होता है, जो बाँस, बाँध[1], सूतली या फिर निवाड़ आदि से बनाया जाता है। मुख्य रूप से इसका प्रयोग सोने तथा उठने-बैठने के लिए होता है। कभी-कभी इसका प्रयोग अन्न आदि को सूखाने के लिए भी किया जाता है। चारपाई को 'खाट' भी कहते हैं। भारत के अधिकांश ग्रामीण इलाकों में इसका प्रयोग अधिक होता था। काफ़ी पुराने समय से ही चारपाई घरेलू इस्तेमाल की वस्तुओं में महत्त्वपूर्ण रही है। इसकी ख़ासियत का अन्दाजा इसी से लग जाता है कि चारपाई पर हिन्दी फ़िल्मों में कई गाने भी बनाये जा चुके हैं। किंतु अब चारपाई का स्थान आधुनिक डबल बेड पलंग और फ़ोल्डिंग पलंग आदि ने ले लिया है, जिस कारण इसका प्रयोग अब कम होता जा रहा है।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. एक प्रकार की थोड़ी मोटी रस्सी

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख