अब्दुल कलाम

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:27, 25 अगस्त 2010 का अवतरण (Text replace - "॰" to ".")
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
अब्दुल कलाम
Abdul Kalam

अवुल पकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलाम

कार्यकाल- 25 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 2007

  • इन्हें डॉक्टर ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के नाम से जाना जाता है।
  • अब्दुल कलाम भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं जाने माने वैज्ञानिक और अभियंता हैं।
  • 15 अक्तूबर, 1931, रामेश्वरम, तमिलनाडु में जन्मे अब्दुल कलाम ने 1958 में 'मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेकनालॉजी' से अंतरिक्ष विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
  • 1962 में वे 'भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन' में आये।
  • 'रोहिणी' उपग्रह के सफल प्रक्षेपण, 'अग्नि' व 'पृथ्वी' मिसाइल के निर्माण तथा 'पोखरण के परमाणु परीक्षण' में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है।
  • अबुल पकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलाम को भारत सरकार द्वारा 1981 में प्रशासकीय सेवा के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
  • डॉक्टर कलाम को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से 1997 में सम्मानित किया गया।
  • 18 जुलाई, 2002 को डॉक्टर कलाम को नब्बे प्रतिशत बहुमत द्वारा 'भारत का राष्ट्रपति' चुना गया था और उन्होंने 25 जुलाई 2002 को अपना पदभार ग्र्हण किया।
  • इस पद के लिये उनका नामांकन सत्तासीन राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक गठबंधन की सरकार ने किया था, जिसे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सम्रथन हासिल हुआ था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


Karmyogi Kalaam (हिंदी) (html) books.google.co.in। अभिगमन तिथि: 7अगस्त, 2010।