उर्जित पटेल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:47, 21 अगस्त 2016 का अवतरण (''''उर्जित पटेल''' (अंग्रेज़ी: ''Urjit Patel'', जन्म- 28 अक्टूबर, [...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

उर्जित पटेल (अंग्रेज़ी: Urjit Patel, जन्म- 28 अक्टूबर, 1963) भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर हैं। वे इस केंद्रीय बैंक के 24वें गवर्नर होंगे। वह 23वें गवर्नर रघुराम राजन का स्थान लेंगे, जो 4 सितंबर, 2016 को पदमुक्त हो रहे हैं। उर्जित पटेल को 11 जनवरी, 2013 को रिजर्व बैंक में डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया था और जनवरी, 2016 में उन्हें सेवाविस्तार दिया गया। उर्जित पटेल स्वतंत्र विचारों वाले एकाग्रचित्त व्यक्तित्व के मालिक हैं। वे किसी भी चीज के बारे में पूरी तरह विस्तार से जानने में यकीन रखते हैं।

परिचय

उर्जित पटेल फिलहाल भारतीय रिज़र्व बैंक के डिप्टी गवर्नर हैं। उन्हें जनवरी, 2016 में रिज़र्व बैंक के डिप्टी गवर्नर के रूप में तीन साल का विस्तार दिया गया था। वह डिप्टी गवर्नर से रिजर्व बैंक के गवर्नर बनने वाले आठवें व्यक्ति होंगे। उर्जित पटेल लंदन स्कूल इकोनॉमिक्स से स्नातक हैं और फिर उन्होंने प्रतिष्ठित येल यूनिवर्सिटी से पीएचडी की। रघुराम राजन के करीबी सहयोगी माने जाने वाले पटेल को महंगाई के खिलाफ़ मोर्चा संभालने वाले राजन के मजबूत सिपाही के तौर पर जाना जाता है।[1]

कार्यक्षेत्र

  • उर्जित पटेल ने 1990 से 1995 के बीच 'अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष' (आईएमएफ) में अमेरिका, भारत, बहमास और म्यांमार डेस्क पर काम किया। वह 1996-1997 तक आईएमएफ से रिज़र्व बैंक में प्रतिनियुक्त पर रहे। इस दौरान उन्होंने रिण बाजार के विकास, बैंकिंग क्षेत्र के सुधार, पेंशन कोष सुधार, वास्तविक विनिमय दर लक्ष्य और विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार के विकास पर सलाह दी।
  • वर्ष 1998 से 2001 के बीच वह वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में एक सलाहकार रहे। इसके अलावा वह रिलायंस इंडस्ट्री में अध्यक्ष (कारोबार विकास), आईडीएफसी में कार्यकारी निदेशक एवं प्रबंधकीय समिति के सदस्य, एकीकृत ऊर्जा नीति समिति के सदस्य और गुजरात राज्य पेट्रोलियम निगम लिमिटेड में निदेशक मंडल के सदस्य भी रहे।
  • वर्ष 2000 से 2004 के बीच पटेल ने कई उच्च स्तरीय राज्य एवं केंद्रीय समितियों में कार्य किया। इनमें प्रत्यक्ष कर पर कार्यबल, वित्त मंत्रालय, शोध परियोजनाओं और बाजार अध्ययन पर सलाहकार समिति, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग, अवसंरचना पर प्रधानमंत्री के कार्यबल के लिए सचिवालय, दूरसंचार मामलों पर मंत्री समूह और नागर विमानन सुधार समिति इत्यादि शामिल हैं।
  • पटेल ने कई तकनीकी प्रकाशन, दस्तावेज और भारतीय वृहद अर्थव्यवस्था पर टिप्पणियां भी लिखी हैं।[2]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. रघुराम राजन के बाद उर्जित पटेल होंगे RBI के अगले गवर्नर (हिंदी) khabar.ndtv.com। अभिगमन तिथि: 21 अगस्त, 2016।
  2. मोदी सरकार ने चुना RBI का नया गवर्नर, जानें कौन हैं उर्जित पटेल (हिंदी) www.jansatta.com। अभिगमन तिथि: 21 अगस्त, 2016।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख