प्रयोग:कविता बघेल 2

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
कविता बघेल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:05, 26 नवम्बर 2016 का अवतरण ('{{सूचना बक्सा स्वतन्त्रता सेनानी |चित्र=Basanti-Devi.jpg |चित्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
कविता बघेल 2
बसंती देवी
पूरा नाम बसंती देवी
जन्म 23 मार्च, 1880
जन्म भूमि कोलकाता
मृत्यु 1974
पति/पत्नी पति:चित्तरंजन दास
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि स्वतंत्रता सेनानी
अन्य जानकारी बसंती देवी 1925 में पति चित्तरंजन दास की मृत्यु के बाद राष्ट्रीय आंदोलन में भाग लेती रही।

बसंती देवी (अंग्रेज़ी: Basanti Devi जन्म: 23 मार्च, 1880 कोलकाता; मृत्यु: 1974) भारत की स्वतंत्रता सेनानी और बंगाल के प्रसिद्ध नेता चित्तरंजन दास की पत्नी थी।[1]

परिचय

बंगाल के प्रसिद्ध नेता चित्तरंजन दास की पत्नी बसंती देवी का जन्म 23 मार्च,1880 ई. को कोलकाता में हुआ। बचपन में ये पिता के साथ असम में रहती थी तथा आगे की शिक्षा के लिए कोलकाता आ गई। यहीं 1897 में इनका बैरिस्टार चित्तरंजन दास के साथ विवाह हुआ।

आंदोलन में भाग

बसंती देवी भी स्वतंत्रता सेनानी थी जब 1917 में चित्तरंजन दास राजनीति में कूद पड़े तो बसंती देवी ने भी पूरी तरह से उनका साथ दिया। गांधी जी द्वारा आरंभ किए गये असहयोग आंदोलन में ये सम्मिलित हुई। इनके द्वारा लोगों में खादी का प्रचार करने के अभियोग में, इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और इसके बाद ही 1921 में इनके पति और पुत्र भी पकड़ लिये गये।। लोगों में खादी के प्रचार के अभियोग में बसंती देवी की गिरफ्तारी का, लोगों ने बहुत विरोध किया। देश के अनेक प्रमुख बैरिस्टरों नें भी इसके विरोध में आवाज उठाई और मामला वाइसराय तक ले गए। और इसके बाद सरकार ने इन्हें रिहा कर दिया। 1974 में इनका देहांत हो गया।

जेल से बाहर आने पर भी बसंती देवी ने विदेशी शासन का विरोध जारी रखा। ये देश के विभिन्न स्थानों में गईं और लोगों को चित्तरंजन दास के राजनीतिक विचारों से परिचित कराया। 1922 में चित्तरंजन दास, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद, सभाष चंद्र बोस आदि गिरफ्तार कर लिए गए। चित्तरंजन दास को चिटगांव राजनीतिक सम्मेलन की अध्यक्षता करनी थी। परंतु उनकी गिरफ्तारी पर बसंती देवी ने स्वयं इस सम्मेलन की अध्यक्षता की। 1925 में देश बंधु चित्तरंजन दास का देहांत हो गया। इसके बाद भी बसंती देवी बराबर राष्ट्रीय आंदोलन में भाग लेती रहीं।



'

  1. भारतीय चरित कोश |लेखक: लीलाधर शर्मा 'पर्वतीय' |प्रकाशक: शिक्षा भारती, मदरसा रोड, कश्मीरी गेट, दिल्ली |पृष्ठ संख्या: 518 |