एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "०"।

प्रयोग:कविता बघेल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
कविता बघेल
बाबा राघवदास
पूरा नाम बाबा राघवदास
अन्य नाम राघवेन्द्र
जन्म 2 दिसंबर, 1886 15 जनवरी, 1958, जबलपुर)
जन्म भूमि महाराष्ट्र;
मृत्यु 15 जनवरी, 1958, जबलपुर)
मृत्यु स्थान जबलपुर
अभिभावक पिता: श्री शेशप्पा तथा माता: श्रीमती गीता
प्रसिद्धि समाज सेवक
आंदोलन नमक सत्याग्रह, भूदान आंदोलन
जेल यात्रा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बाबा राघवदास कई बार जेल की सजाएं भोगी।

बाबा राघवदास (अंग्रेज़ी: Baba Raghavdas, जन्म: 2 दिसंबर, 1886, महाराष्ट्र; मृत्यु: 15 जनवरी, 1958, जबलपुर) उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध जनसेवक तथा संत थे।[1]ये हिन्दी के प्रचारक भी थे और इस काम के लिए इन्होंने बरहज आश्रम में राष्ट्र भाषा विद्यालय खोला। बाबा राघवदास ने स्वतंत्रता संग्राम में भी भाग लिया और इस दौरान इन्हें कई बार जेल की सजाएं भोगी।

जन्म एवं परिचय

बाबा राघवदास का जन्म 12 दिसम्बर 1886 को पुणे (महाराष्ट्र) में एक संभ्रान्त ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम श्री शेशप्पा और माता का नाम श्रीमती गीता था। इनके पिता एक नामी व्यवसायी थे। इनके बचपन का नाम राघवेन्द्र था। इन्हें बचपन में ही अपने परिवार से सदा के लिए अलग होना पड़ा क्योंकि 1891 के प्लेग में 5 वर्ष के आयु में ही इन्हें छोड़ कर शेष परिवार के अन्य सभी सदस्यों की मृत्यु हो गई थी। आरंभ के कुछ दो वर्ष इन्होंने अपनी विवाहित बहनों की ससुराल में बिताएं और वहीं थोड़ी-बहुत शिक्षा पाई। इसी बीच ये 1913 में 17 वर्ष की अवस्था में एक सिद्ध गुरु की खोज में संत-साहित्य के संपर्क में आए और वैराग्य की भावना लेकर गुरु की खोज में निकल पड़े। ये प्रयाग, काशी आदि तीर्थों में विचरण करते हुए गाजीपुर (उत्तर प्रदेश का एक जनपद) पहुँचे जहाँ इनकी भेंट मौनीबाबा नामक एक संत से हुई। मौनीबाबा ने बाबा राघवदास को हिन्दी सिखाई। गाजीपुर में कुछ समय बिताने के बाद ये बरहज (देवरिया जनपद की एक तहसील) पहुँचे और वहाँ वे एक प्रसिद्ध संत योगीराज अनन्त महाप्रभु से दीक्षा लेकर उनके शिष्य बन गए। और यहीं से बाबा राघवदास के लोगसेवक जीवन का आरंभ हुआ।

लोगसेवक जीवन

बाबा राघवदास हर संकट में लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहते थे। इनका जीवन समाज कल्याण के लिए समर्पित था। ये समाज और लोगो के लिए जिया करते थे। "राजाओं, नवाबों के वंश खत्म हो गए और उन्हें कोई जानता भी नहीं, ऋषि, संतों ने नि:स्वार्थ सेवा की। उन्हें लोग आज भी याद करते हैं।" इसी कड़ी के महामानव थे बाबा राघवदास। ये शरीर से भले ही न हों पर हमारे बीच अपनी कृतियों से आज भी मौजूद हैं। ये हिन्दी के प्रचारक थे और इस काम के लिए बरहज आश्रम में राष्ट्र भाषा विद्यालय खोला। बाबा राघवदास देवरियाई जनता के कितने प्रिय थे, इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि 1948 के एम.एल.ए. (विधायक) के चुनाव में इन्होंने प्रख्यात शिक्षाविद्ध, समाज सुधारक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आचार्य नरेन्द्र देव को पराजित किया। बाबा राघवदास ने अपना सारा जीवन जनता की सेवा में समर्पित कर दिया। इन्होंने कई सारे समाजसेवी संस्थानों की स्थापना की और बहुत सारे समाजसेवी कार्यों की अगुआई भी। रेल यात्रियों को सुविधा दिलाने के लिए बाबा राघवदास ने बड़े प्रयत्न किए और अनेक बार सत्याग्रह भी किया था। भूदान आंदोलन में ये विनोबा के साथ गांव-गांव घूमते रहे।

स्वतंत्रता संग्राम में सम्मिलित

बाबा राघवदास ने स्वतंत्रता संग्राम में भी भाग लिया। जब ये 1921 में गाँधीजी से मिले तो ये स्वतंत्र भारत का सपना साकार करने के लिए स्वतंत्रता संग्राम में कूद गए तथा साथ ही साथ जनसेवा भी करते रहे। गांधी जी के हर रचनात्मक कार्य में ये अग्रणी थे। 1921 में अपनी गोरखपुर यात्रा में गांधी जी ने इन्हें 'बाबा राघवदास' कह कर संबोधित किया था। तब से यही इनका नाम हो गया। गांधी जी ने कहा था- "यदि बाबा राघवदास जैसे कुछ संत मुझे और मिल जाएं तो भारत को स्वतंत्र कराना सरल हो जाएगा।" स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इन्हें कई बार जेल की हवा भी खानी पड़ी पर ये कभी विचलित न होते हुए पूर्ण निष्ठा के साथ अपना कर्म करते रहे। 1931 में गाँधीजी के नमक सत्याग्रह को सफल बनाने के लिए राघवबाबा ने क्षेत्र में कई स्थानों पर जनसभाएँ की और जनता को सचेत किया।

निधन

15 जनवरी, 1958 को जबलपुर के निकट आयोजित सर्वोदय सम्मेलन के अवसर पर बाबा राघवदास का देहांत हो गया। इनकी स्मृति में पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक शिक्षा संस्थाओं का नाम उनके नाम पर रखा गया है, जैसे-

बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर

बाबा राघवदास इण्टर कॉलेज, देवरिया।

बाबा राघवदास स्नात्कोत्तर महाविद्यालय, बरहज।






कविता बघेल
राजेन्द्रलाल मित्रा
पूरा नाम राजेन्द्रलाल मित्रा
जन्म 16 फ़रवरी, 1822
जन्म भूमि कोलकाता
मृत्यु 27 जुलाई, 1891
मुख्य रचनाएँ उड़ीसा का पुरातत्व, बोध गया, शाक्य मुनि।
पुरस्कार-उपाधि 'रायबहादुर' और 'राजा' 1888
अन्य जानकारी राजेन्द्रलाल मित्रा अपनी कार्यवाही जीवन की पूरी अवधि में भारतीय वांङ्मय की खोज और उसे पाठकों के लिए उपलब्ध कराने में लगे रहे।
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची

राजेन्द्रलाल मित्रा (अंग्रेज़ी: Rajendralal Mitra ,जन्म: 16 फ़रवरी, 1822, कोलकाता; मृत्यु: 27 जुलाई, 1891) भारत विद्या से संबंधित विषयों के प्रख्मात विद्वान थे।[2]इन्होंने संस्कृत, फ़ारसी, बंगला और अंग्रेजी भाषाओं में दक्षता-प्राप्त की थी। इन्होंने अनेक ग्रंथ एवं रचनाओं का संपादन किया है। राजेन्द्रलाल मित्रा 25 वर्ष तक 'वाड़िया इंस्टीट्यूट' के निदेशक रहे हैं।

जन्म एवं शिक्षा

राजा राजेन्द्रलाल मित्रा का जन्म 16 फरवरी, 1822 ई. में कोलकाता में हुआ था। इनकी शिक्षा में बड़ी बाधाएं आईं। 15 वर्ष की उम्र में मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए। वहां चार वर्ष की पढ़ाई में अपनी योग्यता से बड़ी ख्याति अर्जित की, पर कुछ कारणों से डिग्री नहीं ले सके। फिर इन्होंने कानून की पढ़ाई आरंभ की, पर पर्चे आउट हो जाने की सूचना से यहां भी परीक्षा नहीं हो सकी। लेकिन अपने अध्यवसाय से इन्होंने संस्कृत, फ़ारसी, बंगला और अंग्रेजी भाषाओं में दक्षता-प्राप्त की और 1849 में प्रसिद्ध संस्था 'एशियाटिक सोसायटी' के सहायक मंत्री बन गए। यहां पर पुस्तकों और पांड्डलिपियों का भंडार इनके अध्ययन के लिए खुल गया। 10 वर्ष सोसायटी में रहने के बाद 25 वर्ष तक वे 'वाड़िया इंस्टीट्यूट' के निदेशक रहे। फिर भी सोसायटी से इनका संपर्क बना रहा।

लेखन कार्य

राजेन्द्रलाल मित्रा अपनी कार्यवाही जीवन की पूरी अवधि में भारतीय वांङ्मय की खोज और उसे पाठकों के लिए उपलब्ध कराने में लगे रहे। इन्होंने सोसायटी पांड्डलिपियों की सूचियां प्रकाशित कीं और विभिन्न विषयों के मानक ग्रंथों की रचना की। इनके कुछ उल्लेखनीय ग्रंथ हैं-

छांदोग्य उपनिषद

तैत्तरीय ब्राह्मण' और 'आरण्यक

गोपथ ब्राह्मण

ऐतरेय आरण्यक

पातंजलि का योगसूत्र

अग्निपुराण

वायुपुराण

बौद्ध ग्रंथ ललित विस्तार

अष्टसहसिक

उड़ीसा का पुरातत्व

बोध गया

शाक्य मुनि

सम्पादन कार्य

राजेन्द्रलाल मित्रा अनेक संस्थाओं के सम्मानित सदस्य थे। 1885 में ये 'एशियाटिक सोसायटी' के सध्यक्ष रहे। 1886 की कोलकाता कांग्रेस में इन्होंने अपने विचार प्रकट किए थे। 'विविधार्थ' और 'रहस्य संदर्भ' नामक पत्रों का संपादन किया।

इतिहासवेत्ता

राजेन्द्रलाल मित्रा निष्ठावान बुद्धिजीवी और सच्चे अर्थों में इतिहास वेत्ता थे। इनका कहना था कि- "यदि राष्ट्रप्रेम का यह अर्थ लिया जाए कि हमारे अतीत का अच्छा या बुरा जो कुछ है, उससे हमें प्रेम करना चाहिए, तो ऐसी राष्ट्रभक्ति को मैं दूर से ही प्रणम करता हूँ।" इनकी योग्यता के कारण सरकार ने पहले उन्हें 'रायबहादुर' और 1888 में 'राजा' की उपाधि दे कर सम्मानित किया था।

मृत्यु

राजेन्द्रलाल मित्रा का निधन 27 जुलाई, 1891 को हुआ।

  1. भारतीय चरित कोश |लेखक: लीलाधर शर्मा 'पर्वतीय' |प्रकाशक: शिक्षा भारती, मदरसा रोड, कश्मीरी गेट, दिल्ली |पृष्ठ संख्या: 528 |
  2. भारतीय चरित कोश |लेखक: लीलाधर शर्मा 'पर्वतीय' |प्रकाशक: शिक्षा भारती, मदरसा रोड, कश्मीरी गेट, दिल्ली |पृष्ठ संख्या: 714 |