प्रयोग:रिंकू

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
रिंकू
Freedom-Fighters.jpg
विवरण वैलेंटाइन दिवस को संत वैलेंटाइन की याद में मनाया जाता है। प्यार के इस दिन को उन सभी के साथ मनाया जा सकता है, जिनसे हम प्रेम करते हैं, चाहें वो मम्मी-पापा भाई बहन दोस्त ही क्यों ना हो।
अन्य नाम संत वैलेंटाइन दिवस
तिथि 14 फ़रवरी
संत वैलेंटाइन दिवस संत वैलेंटाइन
उत्पत्ति रोम
संबंधित लेख शहीद दिवस (गाँधी जी), भारतीय क्रांति दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस
अन्य जानकारी महात्मा गाँधी की याद में भी शहीद दिवस मनाया जाता है। 30 जनवरी को सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर ‘शहीद दिवस’ मनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

वैलेंटाइन दिवस हर साल 14 फ़रवरी को मनाया जाता है। दुनिया के कई हिस्सों में इसे बड़ी धूम धाम के साथ मनाया जाता है। यह त्यौहार प्यार का त्यौहार है, जिसे हर प्रेमी जोड़ा अपने ढंग से मनाता है। इस दिवस को संत वैलेंटाइन की याद में मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी पति पत्नी एक-दूसरे को गिफ़्ट देते हैं। प्यार के इस दिन को उन सभी के साथ मनाया जा सकता है, जिनसे हम प्रेम करते हैं, चाहें वो मम्मी-पापा भाई बहन दोस्त ही क्यों ना हो। वैसे प्यार को सेलिब्रेट करने के लिए किसी खास मौके की जरुरत नहीं पढ़ती, जब चाहें लोग इसे मनाते हैं, लेकिन यह खास दिन उन सभी लोगों के लिए है, जो अपनी भाग दौड़ वाली ज़िन्दगी में अपने प्रियजनों को बताना भूल जाते हैं कि वो उनसे कितना प्यार करते हैं। प्रेमी जोड़े को एक-दूसरे का वैलेंटाइन कहा जाता है।[1]

वैलेंटाइन का इतिहास

कहा जाता है कि रोम में तीसरी सदी में राजा क्लैडियस का शासन था। एस समय प्लेग से एक-दिन में 5000 लोगों की मौत हो गई। काफी संख्या में लोगों के मारे जाने के कारण रोमन सेना सैनिकों की कमी से जूझने लगी। राजा को और सैनिकों की ज़रुरत महसूस होने लगी। क्लैडियस का मानना था कि अविवाहित पुरुष अच्छे तरह से लड़ सकता है, इसलिए उसने सेना में पंरपरागत विवाह पर रोक लगा दी। उस वक्त रोम में संत वैलेंटाइन पादरी थे या मध्य इटली के टेरनी में बिशप थे। वह रोमन राजा क्लैडियस के आदेश के ख़िलाफ़ थे। उन्होंने गुप्त रूप से सैनिकों का विवाह कराना शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी जब राजा को हुई तो उसने उनकी मौत का फरमान सुना दिया।

संत वैलेंटाइन को गिरफ़्तार कर लिया गया। जब उनको मौत दी जानी थी। उससे पहले जेलर ऑस्टेरियस ने उनसे अपनी नेत्रहीन बेटी के लिए प्रार्थना करने को कहा। संत वैलेंटाइन के प्रार्थना करने से ऐसा चमत्कार हुआ कि उसकी बेटी की आंखों की रोशनी आ गई और वह देखने लगी। इससे प्रभावित होकर जेलर ने ईसाई धर्म अपना लिया। 14 फ़रवरी 269 ई. में संत वैलेंटाइन को मौत के घाट उतार दिया गया। फिर 496 ई. में पोप ग्लेसियस ने 14 फ़रवरी को सेंट 'वैलेंटाइन्स डे' घोषित कर दिया। समाज के लोगों के बीच आपसी प्यार व सद्भाव की कामना से शुरू हुआ वैलेंटाइन अब मुख्य रूप से प्रेमी जोड़ों के प्यार के त्योहार के रूप में मनाया जाने लगा है। भारत में भी बीते दो दशकों से वैलेंटाइन डे मनाने का प्रचलन काफी बढ़ गया है। भारतीय युवा वैलेनटाइन डे को धूमधाम से मनाने लगे हैं। युवा जोड़े एक-दूसरे को वैलेनटाइन कार्ड से लेकर तरह-तरह के महंगे उपहार देने लगे।[2]

स्थान

14 फ़रवरी को मनाया जाने वाला यह दिन विभिन्न देशों में अलग-अलग तरह से और अलग-अलग विश्वास के साथ मनाया जाता है। पश्चिमी देशों में तो इस दिन की रौनक अपने शबाब पर ही होती है, मगर पूर्वी देशों में भी इस दिन मनाने का अपना-अपना अंदाज होता है। जहां चीन में यह दिन 'नाइट्स ऑफ सेवेन्स' प्यार में डूबे दिलों के लिए खास होता है, वहीं जापान व कोरिया में इस पर्व को 'वाइट डे' का नाम से जाना जाता है। इतना ही नहीं इन देशों में इस दिन से पूरे एक महीने तक लोग अपने प्यार का इज़हार करते हैं और एक-दूसरे को तोहफे व फूल देकर अपनी भावनाओं का इज़हार करते हैं।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. वैलेंटाइन डे का इतिहास गिफ़्ट आईडिया (हिंदी) www.deepawali.co.in। अभिगमन तिथि: 14 फ़रवरी, 2017।
  2. वैलेंटाइन डे: प्यार के इजहार का है ये दिन, जानिये इसे क्‍यों मनाया जाता है (हिंदी) zeenews.india.com। अभिगमन तिथि: 14 फ़रवरी, 2017।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख