सैयद नसीम अहमद ज़ैदी (अंग्रेज़ी:Syed Nasim Ahmad Zaidi, जन्म: 6 जुलाई, 1952) भारत के वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। नसीम ज़ैदी भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1976 के बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी रहे हैं। इन्होंने लोक प्रशासन में हार्वर्ड विश्वविद्यालय के केनेडी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट से स्नातकोतर किया है। वे नागरिक उड्डयन विभाग में सचिव के पद पर काम कर चुके हैं।
जीवन परिचय
नसीम ज़ैदी का जन्म 6 जुलाई, 1952 को हुआ था। नसीम ज़ैदी उत्तर प्रदेश के नगर मेरठ के निवासी हैं। डॉ. नसीम ज़ैदी ने 19 अप्रैल 2015 को भारत के 20वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया है। डॉ. नसीम ज़ैदी ने 18 अप्रैल 2015 को सेवानिवृत्त हुए हरिशंकर ब्रह्मा (एच.एस. ब्रह्मा) का स्थान लिया। डॉ. नसीम जैदी मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त होने से पहले भारत के निर्वाचन आयोग में वरिष्ठ निर्वाचन आयुक्त रहे हैं। संविधान के अनुसार मुख्य चुनाव आयुक्त के पद बने रहने की अधिकतम उम्र 65 वर्ष है। वर्ष 1976 बैच के यूपी कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी डॉ. जैदी का कार्यकाल जुलाई 2017 तक होगा।
क्र.सं.
|
मुख्य निर्वाचन आयुक्त
|
चित्र
|
कार्यकाल का प्रारंभ
|
कार्यकाल समाप्ति
|
1.
|
सुकुमार सेन
|
|
21 मार्च 1950
|
19 दिसंबर 1958
|
2.
|
के. वी. के. सुंदरम
|
|
20 दिसंबर 1958
|
30 सितंबर 1967
|
3.
|
एस. पी. सेन वर्मा
|
|
1 अक्तूबर 1967
|
30 सितंबर 1972
|
4.
|
नागेन्द्र सिंह
|
|
1 अक्तूबर, 1972
|
6 फरवरी, 1973
|
5.
|
टी. स्वामीनाथन
|
|
7 फरवरी, 1973
|
17 जून, 1977
|
6.
|
एस. एल. शकधर
|
|
18 जून, 1977
|
17 जून, 1982
|
7.
|
आर. के. त्रिवेदी
|
|
18 जून, 1982
|
31 दिसंबर, 1985
|
8.
|
आर. वी. एस. पेरी शास्त्री
|
|
1 जनवरी, 1986
|
25 नवंबर, 1990
|
9.
|
वी. एस. रमादेवी
|
|
26 नवंबर, 1990
|
11 दिसंबर, 1990
|
10.
|
टी. एन. शेषन
|
|
12 दिसंबर, 1990
|
11 दिसंबर, 1996
|
11.
|
एम. एस. गिल
|
|
12 दिसंबर, 1996
|
13 जून, 2001
|
12.
|
जेम्स माइकल लिंगदोह
|
|
14 जून, 2001
|
7 फरवरी, 2004
|
13.
|
टी. एस. कृष्णमूर्ति
|
|
8 फरवरी, 2004
|
15 मई, 2005
|
14.
|
बी. बी. टंडन
|
|
16 मई, 2005
|
28 जून, 2006
|
15.
|
एन. गोपालस्वामी
|
|
29 जून, 2006
|
20 अप्रैल, 2009
|
16.
|
नवीन चावला
|
|
21 अप्रैल 2009
|
29 जुलाई 2010
|
17.
|
शाहबुद्दीन याक़ूब क़ुरैशी
|
|
30 जुलाई, 2010
|
10 जून, 2012
|
18.
|
वी. एस. संपत
|
|
11 जून, 2012
|
15 जनवरी, 2015
|
19.
|
एच. एस. ब्रह्मा
|
|
16 जनवरी, 2015
|
18 अप्रैल, 2015
|
20.
|
नसीम ज़ैदी
|
|
19 अप्रैल, 2015
|
5 जुलाई, 2017
|
21.
|
अचल कुमार ज्योति
|
|
6 जुलाई, 2017
|
22 जनवरी, 2018
|
22.
|
ओम प्रकाश रावत
|
|
23 जनवरी, 2018
|
1 दिसंबर, 2018
|
23.
|
सुनील अरोड़ा
|
|
2 दिसंबर, 2018
|
12 अप्रॅल, 2021
|
24.
|
सुशील चन्द्रा
|
|
13 अप्रॅल, 2021
|
14 मई, 2022
|
25.
|
राजीव कुमार
|
|
15 मई, 2022
|
पदस्थ
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख