अंकुश

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
दिनेश (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:21, 1 जनवरी 2020 का अवतरण (''''अंकुश''' - संज्ञा पुल्लिंग (संस्कृत अङ्कुश)<ref>{{प...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

अंकुश - संज्ञा पुल्लिंग (संस्कृत अङ्कुश)[1]

1. एक प्रकार का छोटा शस्त्र या टेढ़ा काँटा, जिसे हाथी के मस्तक में गोदकर महावत उसे चलाता या हाँकता है। हाथी को हाँकने का दोमुंहा काँटा या भाला, जिसका एक फल झुका होता है। आँकुस। गजबाग। शृणि।

क्रिया प्रयोग - देना। मारना। लगाना।

2. प्रतिबंध। रोक। दबाव। नियंत्रण। जैसे- अंकुश में रखना=प्रतिबंध में रखना।

3. अंकुश के आकार की हाथ पैर की रेखा।

उदाहरण

"अंकुश बरछी शक्ति पवि गदा धनुष असि तीर। आठ शस्त्र को चिह्न यह धारत पद बलबीर।"[2]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिंदी शब्दसागर, प्रथम भाग |लेखक: श्यामसुंदरदास बी. ए. |प्रकाशक: नागरी मुद्रण, वाराणसी |पृष्ठ संख्या: 03 |
  2. भारतेंदु ग्रंथावली, भाग 2, पृ. 21

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख