एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "०"।

साँचा:एक व्यक्तित्व

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रेणु (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:50, 17 सितम्बर 2010 का अवतरण
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
एक व्यक्तित्व

शिवाजी
  • शिवाजी महाराज का पूरा नाम शिवाजी राजे भोंसले था। शाहजी भोंसले की पहली पत्नी जीजाबाई ने शिवाजी को 19 फरवरी, 1630 को महाराष्ट्र के शिवनेरी दुर्ग में जन्म दिया।
  • शाहजी भोंसले ने शिवाजी के जन्म के उपरान्त ही अपनी पत्नी को त्याग दिया था। इसलिये उनका बचपन बहुत उपेक्षित रहा और वे सौतेली माँ के कारण बहुत दिनों तक पिता के संरक्षण से वंचित रहे।
  • बालक शिवाजी का लालन-पालन उनके स्थानीय संरक्षक दादाजी कोणदेव तथा जीजाबाई के समर्थ गुरु रामदास की देखरेख में हुआ।
  • शिवाजी का विवाह साइबाईं निम्बालकर के साथ सन 1641 में बंगलौर में हुआ था। शिवाजी के दो पुत्र सम्भाजी राजे भोंसले, राजाराम छत्रपति और छ: पुत्रियाँ थीं।
  • ये भारत में मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे। सेनानायक के रूप में शिवाजी की महानता निर्विवाद रही है। शिवाजी ने भू-राजस्व एवं प्रशासन के क्षेत्र में अनेक क़दम उठाए। शिवाजी ने अनेक क़िलों का निर्माण और पुनरुद्धार करवाया। शिवाजी के निर्देशानुसार सन 1679 ई. में अन्नाजी दत्तों ने एक विस्तृत भू-सर्वेक्षण करवाया जिसके परिणामस्वरूप एक नया राजस्व निर्धारण हुआ।
  • मैकाले द्वारा 'शिवाजी महान' कहे जाने वाले शिवाजी की 1680 में कुछ समय बीमार रहने के बाद अपनी राजधानी पहाड़ी दुर्ग राजगढ़ में 3 अप्रॅल को मृत्यु हो गई। .... और पढ़ें