इख़्तियारुद्दीन अल्तूनिया
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:29, 3 दिसम्बर 2010 का अवतरण ('*रज़िया सुल्तान (1236-40 ई.) के शासन काल के प्रारम्भ में य...' के साथ नया पन्ना बनाया)
- रज़िया सुल्तान (1236-40 ई.) के शासन काल के प्रारम्भ में यह भटिण्डा का हाक़िम था।
- उसने 1240 ई. में रज़िया के ख़िलाफ़ बग़ावत कर दी, उसे परास्त कर दिया और बन्दी बना लिया।
- परन्तु उसे अपने इस कार्य के लिए बहराम से, जो नया सुल्तान बना था, यथेष्ट पुरस्कार नहीं मिला।
- इसलिए उसने रज़िया को जेलख़ाने से रिहा कर दिया और उससे शादी कर ली।
- उसने रज़िया को फिर से गद्दी पर बिठाने के लिए एक बड़ी सेना के साथ दिल्ली पर आक्रमण किया।
- परन्तु वह कैथल की लड़ाई में पराजित हो गया और दूसरे दिन उसे व रज़िया को मार डाला गया।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ