विज्ञान सामान्य ज्ञान 2

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
फ़ौज़िया ख़ान (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:33, 23 दिसम्बर 2010 का अवतरण ('{{सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी}} {| class="bharattable-green" |- | valign="top"| {| | <quiz...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
राज्यों के सामान्य ज्ञान

1 किसी ध्वनि स्रोत की आवृत्ति में होने वाले उतार-चढ़ाव को कहते हैं?

डाप्लर प्रभाव
रमन प्रभाव
प्रकाश विद्युत प्रभाव
क्राम्पटन प्रभाव

2 कोई कण एक सेकेण्ड में जितने कम्पन्न करता है, उस संख्या को कहते हैं?

आवृत्ति
आवर्तकाल
तरंग दैर्ध्य
चाल

3 वायु में ध्वनि की चाल 332 मीटर/सेकेण्ड होती है। यदि दाब बढ़ाकर दो गुना कर दिया जाए, तो ध्वनि की चाल क्या होगी?

664 मी./से.
332 मी./से.
166 मी./से.
100 मी./से.

4 निम्नलिखित में से किसमें ध्वनि की चाल सबसे अधिक होगी?

वायु में
निर्वात में
जल में
इस्पात में

5 एक व्यक्ति घूमते हुए स्टूल पर बांहें फैलाये खड़ा है। एकाएक वह बांहें सिकोड़ लेता है, तो स्टूल का कोणीय वेग?

घट जायेगा
बढ़ जायेगा
अपरिवर्तित रहेगा
उपरोक्त में से कोई नहीं

6 चन्द्रमा पर एक बम विस्फ़ोट होता है। इसकी आवाज़ पृथ्वी पर?

सुनाई नहीं देगी
सुनाई देगी
24 घण्टे बाद सुनाई देगी
48 घण्टे बाद सुनाई देगी

7 चन्द्रमा पर वायुमण्डल न होने का कारण है?

कोणीय संवेग
कक्षीय वेग
गुरुत्वीय त्वरण
पलायन वेग

8 यदि किसी सरल लोलक की लम्बाई 4% बढ़ा दी जाये, तो उसका आवर्तकाल?

2% बढ़ जायेगा
2% घट जायेगा
4% बढ़ जायेगा
अपरिवर्तित रहेगा

9 एक लड़की झूला झूल रही है। उसके पास एक अन्य लड़की आकर बैठ जाती है, तो झूले का आवर्तकाल?

घट जायेगा
बढ़ जायेगा
पहले घटेगा, फिर बढ़ेगा
अपरिवर्तित रहेगा

10 हम रेडियो की घुण्डी घुमाकर, विभिन्न स्टेशनों के प्रोग्राम सुनते हैं। यह सम्भव है?

अनुनाद के कारण
विस्पन्द के कारण
व्यतिकरण के कारण
विवर्तन के कारण

11 एक गुब्बारे में हाइड्रोजनऑक्सीजन गैस के बराबर-बराबर अणु हैं। यदि गुब्बारे में एक छेद कर दिया जाए तो?

हाइड्रोजन गैस तेज़ी से निकलेगी
ऑक्सीजन गैस तेज़ी से निकलेगी
दोनों गैसें समान वेगों से निकलेगी
सभी असत्य हैं

12 कपूर के छोटे-छोटे टुकड़े जल की सतह पर नाचते हैं?

पृष्ठ तनाव के कारण
श्यानता के कारण
कपूर का यह गुण है
जल के घनत्व के कारण

13 'वेन्चुरीमीटर' से क्या ज्ञात करते हैं?

जल का पृष्ठ तनाव
जल का आयतन
जल का घनत्व
जल के प्रवाह की दर

14 चौराहों पर पानी के फुहारे में गेंद नाचती रहती है, क्योंकि?

पानी का वेग अधिक होने से दाब घट जाता है
पानी का वेग अधिक होने से दाब अधिक हो जाता है
पानी के पृष्ठ तनाव के कारण
पानी की श्यानता के कारण

15 यदि द्रव्यमान परिवर्तित हुए बिना पृथ्वी अपनी वर्तमान त्रिज्या की सिकुड़कर आधी रह जाये तो दिन होगा?

24 घण्टे का
12 घण्टे का
6 घण्टे का
48 घण्टे का

16 यदि किसी पिण्ड को पृथ्वी से 11.2 किमी./से. के वेग से फेंका जाये तो पिण्ड?

पृथ्वी पर कभी नहीं लौटेगा
2 घण्टे के बाद लौट आयेगा
24 घण्टे के बाद लौट आयेगा
कुछ निश्चित नहीं है

17 उपग्रह में समय ज्ञात करने के लिए, अन्तरिक्ष यात्री को प्रयोग करना चाहिए?

लोलक घड़ी
स्प्रिंग घड़ी
दोनों
उपग्रह में समय ज्ञात नहीं किया जा सकता

18 यदि पृथ्वी की त्रिज्या 1% कम हो जाये, किन्तु द्रव्यमान वही रहे तो पृथ्वी तल का गुरुत्वीय त्वरण?

2% बढ़ जायेगा
1% घट जायेगा
2% घट जायेगा
1% बढ़ जायेगा

19 एक किलो चीनी का भार?

गहरी ख़ान में अखिक होगा
ऊँचे पर्वत पर अधिक होगा
समुद्र तल पर सर्वाधिक होगा
सर्वत्र समान होगा

20 हाइड्रोजन गैस से भरा गुब्बारा, पृथ्वी से चन्द्रमा पर ले जाया जाता है तो गुब्बारा चन्द्रमा पर?

ऊपर उठेगा
फट जायेगा
नीचे गिरेगा
न उठेगा, न गिरेगा

21 एक लिफ़्ट एक समान वेग से ऊपर जा रही हो तो, उसमें स्थित व्यक्ति का भार

बढ़ जायेगा
घट जायेगा
अपरिवर्तित रहेगा
इनमें से कोई नहीं

22 लालटेन की बत्ती में मिट्टी का तेल बराबर ऊपर चढ़ता रहता है, क्यों

पृष्ठ तनाव के कारण
मिट्टी के तेल में ऊपर चढ़ने का गुण होता है
मिट्टी के तेल का घनत्व कम होता है
उपर्युक्त में से कोई नहीं

23 बैरोमीटर में पारे का तल एकाएक गिरना क्या प्रदर्शित करता है?

तूफान
स्वच्छ मौसम
वर्षा
हिमपात

24 एक कमरे में पंखा चल रहा है, तो कमरे की वायु का ताप

घटता है
बढ़ता है
न घटता हे, न बढ़ता है
पहले घटता है फिर बढ़ता है

25 गर्म जल 900C से 800C तक ठण्डा होने में 10 मिनट लेता है, तो 800C से 700C तक ठण्डा होने में लेगा

10 मिनट
10 मिनट से कम
10 मिनट से अधिक
निश्चित नहीं