अनंतनाग

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:59, 1 अगस्त 2013 का अवतरण (Text replace - "महत्वपूर्ण" to "महत्त्वपूर्ण")
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

अनंतनाग जम्मू-कश्मीर राज्य में श्रीनगर से 50 किमी दक्षिण-पूर्व में झेलम नदी के किनारे स्थित है।

  • अनंतनाग कश्मीर की प्राचीन राजधानी था। ऐतिहासिक दृष्टि से भी यह जगह काफ़ी महत्त्वपूर्ण है।
  • सरोवरों के लिए प्रसिद्ध अनंतनाग जम्मू-कश्मीर का एक नगर है। सरोवर के अतिरिक्त यह जगह मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारों आदि के लिए भी जानी जाती है।
  • मुस्लिम शासन के समय यहाँ के शासकों ने अनंतनाग के मंदिर को नष्ट करके नगर को 'इस्लामाबाद' नाम दिया था, किंतु अभी तक प्राचीन नाम ही प्रचलित है।
  • अनंतनाग सूफी, संत और ऋषि- मुनियों की भूमि है।
  • यहाँ से 3 मील पूर्व की ओर प्रसिद्ध मार्तण्ड सूर्य मंदिर है। उत्तर-पश्चिमी भारत में सूर्य देव की उपासना प्रायः 11वीं शतीं ई. तक प्रचलित थी।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख