• ॠग्वेद में वर्णित एक ब्रह्मवादिनी स्त्री जो अत्रि ॠषि की पुत्री थीं।
  • कुष्ट रोग से पीड़ित हो जाने पर यह अपने पिता की आज्ञा से इन्द्र को प्रसन्न करने के लिए तप करने लगी।
  • सोम को इन्द्र की प्रिय वस्तु जानकर इसने नदी के किनारे उसे खोज लिया।
  • इन्द्र ने अपाला से सोम प्राप्त किया और उसे आशीर्वाद दिया।
  • इससे उसका कुष्ट रोग दूर हो गया। साथ ही पिता का गंजापन भी मिट गया।