अभिषेक सिंह

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
आशा चौधरी (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:26, 11 फ़रवरी 2019 का अवतरण ('{{सूचना बक्सा राजनीतिज्ञ |चित्र=अभिषेक सिंह.jpg |चित्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
अभिषेक सिंह
अभिषेक सिंह
पूरा नाम अभिषेक सिंह
जन्म 05 मार्च 1981
जन्म भूमि कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़
अभिभावक रमन सिंह, वीणा सिंह
पति/पत्नी ऐश्वर्या हदा
नागरिकता भारतीय
पार्टी भारतीय जनता पार्टी
अद्यतन‎


अभिषेक सिंह (अंग्रेज़ी: Abhishek Singh, जन्म:05 मार्च 1981 कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़) भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद हैं। 2014 के चुनावों में इन्होंने छत्तीसगढ की राजनन्दगांव सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाग लिया।

परिचय

अभिषेक सिंह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और वीणा सिंह के पुत्र हैं। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ में राजनंदगांव लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। वे मई 2014 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में लोकसभा के लिए चुने गए।

शिक्षा

उन्होंने एन.आई.टी. रायपुर से अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। एक्स.एल.आर.आई.-जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एम.बी.ए. भी किया है। कृषि और ग्रामीण विकास, मानव संसाधन प्रबंधन, शिक्षा, खेल, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और अर्थशास्त्र, ई-शासन और रणनीति, प्राथमिक शिक्षा के प्रचार में उनकी विशेष रूचि है। वे जीवनी पढ़ना पसंद करते हैं। उन्हें फिल्में देखना भी पसंद है। उन्होंने अपने स्कूल और विश्वविद्यालय में विभिन्न खेल आयोजनों में भी भाग लिया।

15 सितम्‍बर 2014 को वे निजी सदस्यों के विधेयक और संकल्प समिति के सदस्‍य चुने गये। साथ ही उन्‍हें सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति का सदस्‍य बनाया गया। सितम्‍बर माह में ही वे सदस्य, परामर्श समिति, मानव संसाधन विकास मंत्रालय बने।





पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख