अलबेरूनी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:12, 14 सितम्बर 2010 का अवतरण (Text replace - "==सम्बंधित लिंक==" to "==संबंधित लेख==")
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • इसका असली नाम अबूरैहान मुहम्मद था, पर प्रसिद्ध अलबेरूनी नाम से ही है जिसका अर्थ होता है—उस्ताद।
  • यह सुल्तान महमूद की सेना के साथ भारत आया था और अनेक वर्षों तक भारत रहा।
  • अलबेरूनी बड़ा प्रतिभा सम्पन्न व्यक्ति था। भारत आकर इसने संस्कृत भाषा सीखी और शास्त्रों का अध्ययन किया। अपने अध्ययन का निचोड़ इसने 'तहकीक-ए-हिन्द' अर्थात भारत की खोज नामक पुस्तक में दिया है। इससे मुसलमानों के आक्रमण से पहले की भारतीय संस्कृति और इतिहास का परिचय मिलता है।
  • अलबेरूनी की लिखी हुई अनेक पुस्तकें अब प्राप्त नहीं हैं।
  • 'पुरानी कौमों का इतिहास' नामक प्राप्त पुस्तक उसकी विद्वता पर अच्छा प्रकाश डालती है।

संबंधित लेख