अहमदशाह बहमनी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • अहमदशाह बहमनी ने 1422 से 1435 ई. तक राज्य किया था।
  • यह बहमनी सल्तनत का नवाँ सुल्तान था, जो 1422 ई. में अपने भाई, आठवें सुल्तान फ़िरोज की हत्या करके तख़्त पर बैठ था।
  • अहमदशाह बहमनी ने अपनी राजधानी गुलबर्गा सं हटाकर बीदर में स्थापित की।
  • उसने बीदर का नया नाम 'मुहमदाबाद' रखा था।
  • सुल्तान ने 'अफ़ाकियों' के वंशज 'सलाफ़ हसन' को 'मलिक-उत-तज्जर' की उपाधि से 'वकील-ए-सल्तनत' या 'प्रधानमंत्री' नियुक्त किया।
  • इस नियुक्ति से राज्य में साम्प्रदायिकता को बढ़ावा मिला।
  • सुल्तान ने अपने सैनिक अभियान के अन्तर्गत विजयनगर साम्राज्य, वारंगल एवं मालवा पर सफल आक्रमण किया।
  • उसने राज्य को बुरी तरह नष्ट किया और हज़ारों स्त्री-पुरुषों और बच्चों का क़त्ल कर दिया।
  • गुजरात के साथ अहमदशाह बहमनी ने एक संधि की थी।
  • अहमदशाह का शासनकाल न्याय एवं धर्मनिष्ठता हेतु प्रसिद्ध था।
  • उसका उल्लेख इतिहास में 'शाह वली' या 'संत अहमद' के नाम से किया गया है।


बहमनी वंश
Arrow-left.png पूर्वाधिकारी
फ़िरोज शाह बहमनी
अहमदशाह बहमनी उत्तराधिकारी
अलाउद्दीन बहमन शाह द्वितीय
Arrow-right.png


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख