ऋक्ष
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
गोविन्द राम (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:20, 20 जनवरी 2011 का अवतरण (श्रेणी:नया पन्ना; Adding category Category:पौराणिक कोश (Redirect Category:पौराणिक कोश resolved) (को हटा दिया गया हैं।))
- ऋक्ष का अर्थ होता है- रीछ या भालू।
- ऋग्वेद में ऋक्ष शब्द एक बार तथा परवर्ती वैदिक साहित्य में कदाचित ही प्रयुक्त हुआ है।
- स्पष्टत: यह जंतु वैदिक भारत में बहुत कम पाया जाता था, इस शब्द का बहुवचन में प्रयोग 'सप्तऋषियों' के अर्थ में भी कम ही हुआ है।
- ऋग्वेद में दानस्तुति के एक मंत्र में 'ऋक्ष' एक संरक्षक का नाम है, जिसके पुत्र आर्क्ष का उल्लेख दूसरे मंत्र में आया है।
- परवर्ती काल में नक्षत्रों के अर्थ में इसका प्रयोग हुआ है।
- रामायण तथा पुराणों की कई गाथाओं में ऋक्ष एक जाति विशेष का नाम है।
- ऋक्षों ने रावण से युद्ध करने में राम की सहायता की थी।
|
|
|
|
|