"खेल" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 +
{{प्रतीक्षा|तिथि-समय=17:07, 26 जून 2011 (IST)}}
 
मानव संस्कृति में खेल का बहुत ही महत्त्वपूर्ण स्थान हैं। [[दर्शन शास्त्र|भारतीय दार्शनिक]] तो जीवन को खेल मानते हैं। उनके अनुसार परमेश्वर ने खेल खेल में ही सारी सृष्टि रच डाली है। अन्य अनेक देशों में भी इसी प्रकार की मान्यताएँ पाई जाती हैं। दार्शनिक दृष्टि से सृष्टि को या जीवन को खेल समझना मानवीय जीवन के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभप्रद सिद्ध हुआ है। यदि ऐसा न होता तो मनुष्य को जीवन की कठिनाइयाँ झेलनी मुश्किल हो जातीं। यही कारण है कि मानवीय जीवन में खेल आदिकाल से आज तक समान रूप से महत्त्वपूर्ण है। असभ्य तथा सभ्य, सभी जातियों में खेल का महत्त्व बराबर है। प्राचीन काल में जो महान देश गिने गए, उन देशों में खेल का महत्त्व उतना ही बढ़ गया।
 
मानव संस्कृति में खेल का बहुत ही महत्त्वपूर्ण स्थान हैं। [[दर्शन शास्त्र|भारतीय दार्शनिक]] तो जीवन को खेल मानते हैं। उनके अनुसार परमेश्वर ने खेल खेल में ही सारी सृष्टि रच डाली है। अन्य अनेक देशों में भी इसी प्रकार की मान्यताएँ पाई जाती हैं। दार्शनिक दृष्टि से सृष्टि को या जीवन को खेल समझना मानवीय जीवन के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभप्रद सिद्ध हुआ है। यदि ऐसा न होता तो मनुष्य को जीवन की कठिनाइयाँ झेलनी मुश्किल हो जातीं। यही कारण है कि मानवीय जीवन में खेल आदिकाल से आज तक समान रूप से महत्त्वपूर्ण है। असभ्य तथा सभ्य, सभी जातियों में खेल का महत्त्व बराबर है। प्राचीन काल में जो महान देश गिने गए, उन देशों में खेल का महत्त्व उतना ही बढ़ गया।
 
====व्यवस्थित रूप====
 
====व्यवस्थित रूप====

11:37, 26 जून 2011 का अवतरण

प्रतीक्षा
इस पन्ने पर सम्पादन का कार्य चल रहा है। कृपया प्रतीक्षा करें यदि 10 दिन हो चुके हों तो यह 'सूचना साँचा' हटा दें या दोबारा लगाएँ।
सूचना साँचा लगाने का समय → 17:07, 26 जून 2011 (IST)

मानव संस्कृति में खेल का बहुत ही महत्त्वपूर्ण स्थान हैं। भारतीय दार्शनिक तो जीवन को खेल मानते हैं। उनके अनुसार परमेश्वर ने खेल खेल में ही सारी सृष्टि रच डाली है। अन्य अनेक देशों में भी इसी प्रकार की मान्यताएँ पाई जाती हैं। दार्शनिक दृष्टि से सृष्टि को या जीवन को खेल समझना मानवीय जीवन के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभप्रद सिद्ध हुआ है। यदि ऐसा न होता तो मनुष्य को जीवन की कठिनाइयाँ झेलनी मुश्किल हो जातीं। यही कारण है कि मानवीय जीवन में खेल आदिकाल से आज तक समान रूप से महत्त्वपूर्ण है। असभ्य तथा सभ्य, सभी जातियों में खेल का महत्त्व बराबर है। प्राचीन काल में जो महान देश गिने गए, उन देशों में खेल का महत्त्व उतना ही बढ़ गया।

व्यवस्थित रूप

खेल को पूर्ण व्यवस्थित रूप सर्वप्रथम यूनानियों ने दिया। उनकी नागरिक व्यवस्था में खेल का महत्त्वपूर्ण स्थान था। उस युग में ओलिंपिक खेलों में विजय मनुष्य की सबसे बड़ी उपलब्धि समझी जाती थी। गीतकार उनकी प्रशंसा में गीत लिखते थे और कलाकार उनके चित्र तथा मूर्ति बनाते थे। राज्य की ओर से उन्हें सम्मान मिलता था और उनका सारा व्यय राज्य सँभालता था। यूनानी खेल की विशेषता यह थी कि पुरस्कारों का कोई भौतिक मूल्य नहीं होता था। यह पुरस्कार प्रतीक मात्र लारेल वृक्ष की पत्ती होता था।

धर्म से संबंध

यूनान के पश्चात रोम में ऐसे ही सुव्यवस्थित खेल देवताओं की उपासना में खेले जाने लगे। इनके खेलों का भी धर्म से संबंध था। बड़े आदमी की मृत्यु या विजय के उपलक्ष में भी वहाँ खेल होने लगे थे। रोमन जनता की प्रवृत्ति देखकर निर्वाचन के उम्मीदवार प्राय: खेलों का आयोजन करते थे, जिससे जनता उनसे प्रसन्न होकर उनको निर्वाचित करे। इन खेलों को देखने के लिये जनता उमड़ पड़ती थी। यहाँ तक कि स्वयं सम्राट् इन्हें देखते थे।

भारत में खेल

प्राचीन भारत में भी शारीरिक परिश्रम की प्रतिष्ठा थी। हड़प्पा की खुदाई में बच्चों के खेलने के बहुत से मिट्टी के खिलौने मिले हैं। ताँबे की बैलगाड़ी, मिट्टी आदि के अनंत खिलौने, पासों के खेल के पट्टे इत्यादि सिंधु सभ्यता के नगरों से प्राप्त हुए हैं। पासों की गोटें बड़े पत्थरों की बनी होती थीं। जुए के खेल, पासे आदि के पट्टे प्राचीन नगरों के खंडहरों से भी मिले हैं, जिससे उस खेल की लोकप्रियता प्रकट है। भारतीय इतिहास में तो इससे अनेक राजवंश नष्ट हो गए थे। नल और पांडव इसी व्यसन से संकटग्रस्त हुए। ऋग्वेद में जुआरी की पत्नी तक को दाँव पर लगाकर हार जाने, उसके तत्पश्चात करुण विलाप तथा पासों की मोहक शक्ति का बड़ा विशद और मार्मिक वर्णन हुआ है। जुआ लकड़ी के पासों से खेला जाता था। ऋग्वेद में जिस समन नामक मेले का उल्लेख हुआ है, उसमें सामूहिक नृत्यादि रात में और घुड़दौड़, रथधावन आदि खेल दिन में हुआ करते थे। वहीं कुमारियों के लिए वर भी प्राप्त हो जाया करते थे। ऋषि का वाक्य है:

नाऽन्य आत्मा बलहीनेन लभ्य:

अर्थात, निर्बल द्वारा आत्मा की उपलब्धि नहीं होती। धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष केवल बलवान को ही मिल सकता है उस समय विनोद और व्यायाम के बहुत से खेल खेले जाते थे। घुड़दौड़ तथा रथों की दौड़ का बहुत प्रचार था।

खेलकूद की भूमिका

मनुष्य के व्यक्तित्व के चहुँमुखी विकास में खेल-कूद की महत्त्वपूर्ण भूमिका रहती है। इनसे मनोरंजन तो होता ही है, शारीरिक क्षमता भी बढ़ती है। खेलों से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न होती हैं जो समाज को जोड़ने में अपनी भूमिका निभाते हैं। खेल-कूद में उत्कृष्ट उपलब्धियों से राष्ट्र का सम्मान व प्रतिष्ठा बढ़ती है लेकिन पुराने जमाने के खेल-कूद से अलग, आज के खेल अत्यंत प्रतिस्पर्धा वाले बन गये हैं। आधुनिक उपकरणों, बुनियादी ढाँचे और परिष्कृष्ट वैज्ञानिक सहायता से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल-कूद परिदृश्य पूरी तरह से बदल गया है। अत्याधुनिक खेल उपकरणों, बुनियादी ढाँचे और वैज्ञानिक सहायता की बढ़ती माँग को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने कई कदम उठाये हैं।

नई राष्ट्रीय खेल नीति 2001

  • खेलों को बढ़ावा देने तथा प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार ने वर्ष 2001 में नई राष्ट्रीय खेल नीति बनाई।
  • आरंभ में राष्ट्रीय खेल नीति 1984 में बनाई गई थी।
  • राष्ट्रीय खेल नीति की मुख्य बातें हैं-
    • खेलों का आधार व्यापक करना तथा उपलब्धियों में श्रेष्ठता लाना
    • संरचनात्मक ढाँचे का विकास तथा उच्चीकरण
    • राष्ट्रीय खेल फेडरेशनों और दूसरी उपयुक्त संस्थाओं को सहायता प्रदान करना

भारतीय खेल प्राधिकरण

  • भारत सरकार ने जनवरी 1984 में भारतीय खेल प्राधिकरण की स्थापना एवं पंजीकृत सोसाइटी के रूप में की थी।
  • प्रारंभ में इसका उद्देश्य 1982 में एशियाड के दौरान दिल्ली में निर्मित खेलकूद की बुनियादी सुविधाओं के कारगर रख-रखाव तथा उनके अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित करना था। अब यह देश में खेलों के विस्तार तथा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में विशेष उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की नोडल एजेंसी बन गई है।
  • खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए शीर्ष पर एक ही एजेंसी स्थापित करने के उद्देश्य से 1 मई, 1987 को राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा और खेलकूद सोसाइटी (एसएनआईपीईएस) का भारतीय खेल प्राधिकरण में विलय कर दिया गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध


टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख