एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "१"।

दिल्ली पर्यटन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:32, 10 जनवरी 2011 का अवतरण (Text replace - "{{लेख प्रगति" to "{{प्रचार}} {{लेख प्रगति")
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
दिल्ली पर्यटन
Colaj-delhi.jpg
विवरण दिल्ली देश के उत्तरी मध्य भाग में गंगा की एक प्रमुख सहायक यमुना नदी के दोनों तरफ बसी है। दिल्ली भारत का तीसरा बड़ा शहर है। यह एक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली है।
भौगोलिक स्थिति उत्तर- 28°36′36, पूर्व- 77°13′48
मार्ग स्थिति दिल्ली, राष्ट्रीय राजमार्ग 2 से वाराणसी, इलाहाबाद, कानपुर और आगरा के रास्ते कोलकता से जुड़ी है। राष्ट्रीय राजमार्ग 8 से सूरत, अहमदाबाद, उदयपुर, अजमेर और जयपुर के रास्ते मुंबई से जुड़ी है। राष्ट्रीय राजमार्ग 1 से जालंधर, लुधियाना और अंबाला होते हुए अमृतसर और राष्ट्रीय राजमार्ग 24 से रामपुर और मुरादाबाद के रास्ते लखनऊ से जुड़ी है।
हवाई अड्डा इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
रेलवे स्टेशन पुरानी दिल्ली, नई दिल्ली, हज़रत निज़ामुद्दीन
बस अड्डा आई.एस.बी.टी, सराय काले ख़ाँ, आनंद विहार
यातायात साईकिल रिक्शा, ऑटो रिक्शा, टैक्सी, लोकल रेल, मेट्रो रेल, बस
क्या देखें दिल्ली पर्यटन
कहाँ ठहरें होटल, धर्मशाला, अतिथि ग्रह
क्या खायें पंजाबी खाना, चाट, पराठें वाली गली के 'पराठें'
एस.टी.डी. कोड 011
सावधानी आतंकवादी गतिविधियों से सावधान, लावारिस वस्तुओं को ना छुएं, शीत ऋतु में कोहरे से और ग्रीष्म ऋतु में लू से बचाव करें।
Map-icon.gif गूगल मानचित्र, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
संबंधित लेख लाल क़िला, इण्डिया गेट, जामा मस्जिद, राष्ट्रपति भवन उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सैना
मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल
अन्य जानकारी दिल्ली राज्य का राजकीय पक्षी घरेलू गौरैया (House Sparrow) है।
बाहरी कड़ियाँ अधिकारिक वेबसाइट
अद्यतन‎

दिल्ली एक आकर्षक पर्यटन स्थल है। दिल्‍ली में मंदिरों से लेकर मॉल तक, क़िलों से लेकर उद्यान और अनेक ऐतिहासिक इमारतें और हैं जो इतिहास की जीवंत निशानियाँ हैं। प्रतिवर्ष लाखों सैलानी दिल्‍ली आते हैं और यहाँ की मिश्रित संस्‍कृति को जानने की कोशिश करते हैं।

लोटस मंदिर

  • लोटस टैंपल कालकाजी मंदिर के पीछे स्थित है।
  • लोटस टैंपल को बहाई प्रार्थना केंद्र या कमल मंदिर के नाम से जाना जाता है।

जामा मस्जिद

  • जामा मस्जिद लाल क़िले से 500 मीटर की दूरी पर स्थित है।
  • जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिद है।

लाल क़िला

  • लाल क़िले की नींव शाहजहाँ के शासन काल में पड़ी थी। इसे पूरा होने में 9 साल का समय लगा।
  • अधिकांश इस्लामिक इमारतों की तरह यह क़िला भी अष्टभुजाकार है। उत्तर में यह किला सलीमगढ़ क़िले से जुड़ा हुआ है।

हुमायूँ का मक़बरा

  • हुमायूँ एक महान मुग़ल बादशाह था जिसकी मृत्यु शेर मंडल पुस्तकालय की सीढ़ियों से गिर कर हुई थी।
  • हुमायूँ का मक़बरा उनकी पत्नी हाजी बेग़म ने हुमायूँ की याद में बनवाया था।

पुराना क़िला

  • पुराना क़िले का निर्माण सूर वंश के संस्थापक शेर शाह सूरी ने 16वीं में करवाया था।
  • 1539-1540 में शेरशाह सूरी ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी मुग़ल बादशाह हुमायूँ को हराकर दिल्ली और आगरा पर कब्ज़ा कर लिया।

जंतर मंतर

  • जंतर मंतर का निर्माण 1724 में सवाई जय सिंह द्वितीय ने करवाया था।
  • यह इमारत प्राचीन भारत की वैज्ञानिक उन्नति की मिसाल है।

क़ुतुब मीनार

  • कुतबुद्दीन ऐबक ने 1199 में क़ुतुब मीनार का निर्माण शुरु करवाया था और इल्तुतमिश ने 1368 में इसे पूरा कराया।
  • इस इमारत का नाम ख़्वाजा कुतबुद्दीन बख्तियार काकी के नाम पर रखा गया।

इंडिया गेट

  • इंडिया गेट राजपथ पर स्थित है। इंडिया गेट का निर्माण प्रथम विश्व युद्ध और अफ़गान युद्ध में मारे गए 90,000 भारतीय सैनिकों की याद में कराया गया था।
  • इंडिया गेट 160 फीट ऊँचा है, इंडिया गेट दिल्ली का पहला दरवाजा माना जाता है।

राजघाट

  • यमुना नदी के पश्चिमी किनारे पर महात्मा गांधी की समाधि स्थित है।
  • यह समाधि काले संगमरमर से बनी हुई है।
दिल्ली के विभिन्न पर्यटन स्थलों के द्रश्य
जामा मस्जिद, दिल्ली
जामा मस्जिद, दिल्ली
हुमायूँ का मक़बरा, दिल्ली
हुमायूँ का मक़बरा, दिल्ली
पुराना क़िला, दिल्ली
पुराना क़िला, दिल्ली
जन्तर मन्तर, दिल्ली
जन्तर मन्तर, दिल्ली
इंडिया गेट, दिल्ली
इंडिया गेट, दिल्ली
राजघाट, दिल्ली
राजघाट, दिल्ली
राष्ट्रपति भवन, दिल्ली
राष्ट्रपति भवन, दिल्ली

मुग़ल बगीचा

  • मुग़ल बगीचा राष्ट्रपति भवन में स्थित है और देशी-विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।
  • मुग़ल बगीचे का डिजाइन सर एडविन लुटियंस ने लेडी हार्डिंग के लिए बनाया था।

चिड़ियाघर या राष्ट्रीय प्राणी उद्यान

  • दिल्ली का चिड़ियाघर एशिया के सबसे अच्छे चिड़ियाघरों में एक है।
  • यह पुराने क़िले के पास ही स्थित है।

हस्त शिल्पकला संग्रहालय

  • दिल्ली में हस्त शिल्पकला संग्रहालय प्रगति मैदान में स्थित दिल्ली का प्रमुख पर्यटक स्थल है।
  • इस संग्रहालय में भारत की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को प्रदर्शित किया गया है।

राष्ट्रीय संग्रहालय

  • राष्ट्रीय संग्रहालय 1960 में निर्मित हुआ था।
  • इस संग्रहालय में भारतीय सभ्यता के विकास से संबंधित चीजों को प्रदर्शित किया गया है।

राष्ट्रीय रेल संग्रहालय

  • राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में स्थित है।
  • राष्ट्रीय रेल संग्रहालय संग्रहालय भारतीय रेल के 140 साल के इतिहास की झलक प्रस्तुत करता है।

चाँदनी चौक

  • चाँदनी चौक दिल्‍ली के थोक व्‍यापार का प्रमुख केंद्र है।
  • यहाँ पुराने समय में तुर्की, चीन और हॉलैंड के व्‍यापारी व्‍यापार करने आते थे।

कनॉट प्लेस

  • कनॉट प्‍लेस दिल्‍ली का प्रमुख व्‍यवसायिक केंद्र है।
  • इसका नाम ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्‍य ड्यूक ऑफ़ कनॉट के नाम पर रखा गया था।

पालिका बाज़ार

  • इस बाज़ार को बँटवारे के बाद यहाँ आए शरणार्थियों और तिब्‍बती शरणार्थियों ने यहाँ पर अपनी दुकानें बनाकर बसाया।
  • पालिका बाज़ार भूमिगत बाज़ार है। यहां करीब 400 दुकानें हैं जहां कम कीमत पर कपड़े और बिजली का सामान मिल जाता है लेकिन यहां भी बहुत मोल भाव करना पड़ता है।

दिल्ली हाट

  • दिल्‍ली हाट एम्‍स से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है।
  • यहाँ पर आकर संपूर्ण भारत के एक साथ दर्शन हो जाते हैं।

गुड़ियों का संग्रहालय

  • इस संग्रहालय की स्‍थापना मशहूर कार्टूनिस्‍ट के. शंकर पिल्‍लई ने की थी।
  • यहाँ पर विभिन्‍न परिधानों में सजी गुडि़यों का संग्रह विश्‍व के सबसे बड़े संग्रहों में से एक है।

राष्ट्रपति भवन

  • राष्ट्रपति भवन वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना है।
  • इस भवन के निर्माण की सोच सर्वप्रथम 1911 में उस समय उत्पन्न हुई जब दिल्ली दरबार ने निर्णय किया कि भारत की राजधानी कोलकाता से दिल्ली स्थानान्तरित की जाएगी।
  • इसी के साथ में यह भी निर्णय लिया गया कि नई दिल्ली में ब्रिटिश वायसराय के रहने के लिए एक आलीशान भवन का निर्माण किया जाएगा।

पंच इंद्रीय बगीचा

  • पंच इंद्रीय बग़ीचा एक ख़ूबसूरत और विशाल बाग़ है।
  • इस बग़ीचे का निर्माण दिल्ली पर्यटन विकास निगम ने किया था।

तालकटोरा बगीचा

  • तालकटोरा बग़ीचा एक ऐतिहासिक स्थल है।
  • इस स्थान पर ही 1738 में मुग़लों ने मराठों को हराया था।
  • पुराने समय में इस स्थान पर एक कुंड था।

लोदी बगीचा

  • सफदरजंग के मक़बरे से लोदी बगीचा 1 किलोमीटर पूर्व में स्थित है।
  • इस बाग़ का पुराना नाम 'लेडी विलिंगटन पार्क' था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख